BREAKING
FAC News
Back

मुंब्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 मोटरसाइकिलें बरामद, विधि संघर्षग्रस्त बालक हिरासत में........,

Tabish | | views
मुंब्रा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 5 मोटरसाइकिलें बरामद, विधि संघर्षग्रस्त बालक हिरासत में........,

ठाणे: मुंब्रा पुलिस स्टेशन के डिटेक्शन डिटेक्शन विंग (दिवा तपास पथक) ने वाहन चोरी के मामलों में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ₹2,50,000 की कुल कीमत की 5 मोटरसाइकिलें/स्कूटी बरामद की हैं और इस मामले में एक विधि संघर्षग्रस्त बालक (नाबालिग) को हिरासत में लिया है।


यह पूरी कार्रवाई 6 जून 2026 को दर्ज हुई एक चोरी की शिकायत के बाद शुरू हुई। शिकायतकर्ता समीर तुकाराम शिंगवण (उम्र 39 वर्ष, निवासी- दिवा पूर्व) की मोटरसाइकिल दिवा आगासन रोड से चोरी हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया था।


मामले की जांच के दौरान जब पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास के CCTV फुटेज खंगाले, तो उन्हें एक संदिग्ध हुलिए का लड़का दिखाई दिया।फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने पीछा करके संदेही को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि वह एक विधि संघर्षग्रस्त बालक है। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि उसे महंगी और अलग-अलग मोटरसाइकिलें चलाने का शौक था। वह गाड़ियां चुराता था और जब उनका पेट्रोल खत्म हो जाता था, तो उन्हें किसी सुनसान या अज्ञात जगह पर छोड़ देता था।


बालक की निशानदेही पर मुंब्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज निम्नलिखित 5 चोरी के मामलों का पर्दाफाश हुआ है:मुंब्रा पुलिस स्टेशन गु.रजि.नं. 1349/2026 (BNS धारा 303(2))मुंब्रा पुलिस स्टेशन गु.रजि.नं. 1454/2026 (BNS धारा 303(2))मुंब्रा पुलिस स्टेशन गु.रजि.नं. 1522/2026 (BNS धारा 303(2))मुंब्रा पुलिस स्टेशन गु.रजि.नं. 1561/2026 (BNS धारा 303(2))मुंब्रा पुलिस स्टेशन गु.रजि.नं. 1591/

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News