BREAKING
FAC News
Back

मुस्लिम समाज को गालियां देने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल भेजा गया

| | views
मुस्लिम समाज को गालियां देने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल भेजा गया
सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो से माहौल बिगाड़ने की कोशिश 3 आरोपी गिरफ्तारउ प्र बहराइच जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना रानीपुर क्षेत्र के कुट्टी बाजार में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ वीडियो वायरल कर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाले चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें से तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी पयागपुर के नेतृत्व में थाना रानीपुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र पुत्र खुशीराम (19 वर्ष), शिवम सिंह पुत्र संजीव कौशल (20 वर्ष) और कुलदीप जायसवाल पुत्र गोमती जायसवाल (करीब 25 वर्ष) निवासी कुट्टी बाजार, थाना रानीपुर जनपद बहराइच के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार आरोपी सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल कर रहे थे जिसमें कथित तौर पर आपत्तिजनक और भड़काऊ शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। इस वीडियो के वायरल होने से क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव फैलने की आशंका पैदा हो गई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया है।इस मामले में सूरज पुत्र जुग्गी नामक एक अन्य आरोपी भी नामजद है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।सूत्रों के मुताबिक शुरुआत में इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने को लेकर थोड़ी देरी हुई थी। आरोप है कि पहले थाना रानीपुर में मुकदमा दर्ज करने के बजाय थाना दरगाह शरीफ में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही गई थी, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी देखने को मिली। बाद में मामला एसपी सिटी तक पहुंचने पर हस्तक्षेप हुआ और थाना रानीपुर में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह के भड़काऊ वीडियो समाज में तनाव फैलाने का काम करते हैं और ऐसे मामलों में तुरंत सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बना रहे।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और वायरल वीडियो के स्रोत तथा इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

How did you feel about this news?

Related News

Crime

पालक मां पर गोद ली हुई बच्ची के साथ बेरहमी से मारपीट करने और उसकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंकने का आरोप

पालक मां पर गोद ली हुई बच्ची के साथ बेरहमी से मारपीट करने और उसकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंकने का आरोप
Crime

अमित शाह के कार्यालय से जुड़े आईएएस अधिकारी का रूप धारण करके पुलिस अधिकारी पर दबाव डालने के आरोप में नवी मुंबई के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया

अमित शाह के कार्यालय से जुड़े आईएएस अधिकारी का रूप धारण करके पुलिस अधिकारी पर दबाव डालने के आरोप में नवी मुंबई के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया
Crime

मुंबई पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर 130 गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन महिला शिकायतकर्ताओं को लौटाए

मुंबई पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर 130 गुमशुदा और चोरी हुए मोबाइल फोन महिला शिकायतकर्ताओं को लौटाए
Crime

मरीन ड्राइव पर वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान एक महिला यात्री ने कथित तौर पर महिला ट्रैफिक कांस्टेबल के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे धमकी दी

मरीन ड्राइव पर वीवीआईपी ड्यूटी के दौरान एक महिला यात्री ने कथित तौर पर महिला ट्रैफिक कांस्टेबल के साथ दुर्व्यवहार किया और उसे धमकी दी
Crime

शनिवार तड़के मुंब्रा स्थित कारोबारी-प्रभावशाली व्यक्ति बाबा खान के आवास के बाहर गोलीबारी; एक गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार

शनिवार तड़के मुंब्रा स्थित कारोबारी-प्रभावशाली व्यक्ति बाबा खान के आवास के बाहर गोलीबारी; एक गिरफ्तार, दूसरा आरोपी फरार
Crime

आईआईटी बॉम्बे हॉस्टल में जिंदा कारतूस का मामला: पवई पुलिस ने उज्जैन से दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया

आईआईटी बॉम्बे हॉस्टल में जिंदा कारतूस का मामला: पवई पुलिस ने उज्जैन से दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया
Crime

प्रगति कॉलेज के 42 वर्षीय कर्मचारी ने कॉलेज भवन की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली

प्रगति कॉलेज के 42 वर्षीय कर्मचारी ने कॉलेज भवन की चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली
Crime

कांदिवली में देखभाल करने वाले द्वारा कथित हमले के बाद 77 वर्षीय अल्जाइमर रोगी का अंगूठा टूट गया

कांदिवली में देखभाल करने वाले द्वारा कथित हमले के बाद 77 वर्षीय अल्जाइमर रोगी का अंगूठा टूट गया

Comments

Loading comments...

Related News