BREAKING
FAC News
Back

नागपाड़ा में 25 अगस्त को होगा ‘कुल हिंद नातिया मुशायरा’

Tabish | | views
नागपाड़ा में 25 अगस्त को होगा ‘कुल हिंद नातिया मुशायरा’

(न्युज एडिटर जफरसिद्दीकी)


मुंबई :- बारगाह-ए-रिसालत ﷺ में सरहदी गांधी सद्भावना मंच और उर्दू मजलिस मुंबई की ओर से नज़राना-ए-अकीदत के रूप में भव्य ‘कुल हिंद नातिया मुशायरा’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम मंगलवार, 25 अगस्त 2026 को शाम 7:30 बजे (मगरिब के बाद) नागपाड़ा स्थित उल्मा-ए-लतीफी हॉल, एम.एच. साहू सिद्दीकी कैंपस, नागपाड़ा, बायकुला, मुंबई-400008 में आयोजित होगा।

कार्यक्रम में इस्तकबालिया ख़िताब राष्ट्रीय अध्यक्ष सरहदी गांधी सद्भावना मंच एवं उर्दू मजलिस के अध्यक्ष एडवोकेट सैयद जलालुद्दीन पेश करेंगे, जबकि सदारत जनाब शकील रशीद, संपादक ‘दैनिक मुंबई उर्दू न्यूज़’, करेंगे।

मुशायरे में खुशनसीबी ख़िताब के रूप में दहर में इश्क़-ए-मोहम्मद ﷺ की रौशनी फैलाने वाले प्रोफेसर डॉ. शेख अज़ीमुद्दीन (पूर्व डीन एजुकेशन, इंग्लिश यूनिवर्सिटी, लखनऊ) को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की मेहमान-ए-खुसूसी पद्मश्री डॉ. नजीर काज़ी रहेंगे, जबकि निज़ामत डॉ. नाज़िर खान ‘नाज़िर’ करेंगे।

मुशायरे में देश के विभिन्न शहरों से नामचीन शायर और नातख्वान शिरकत करेंगे। इनमें डॉ. माजिद देवबंदी (दिल्ली), अगा सरवर (हैदराबाद), गुफरान अहमद (बेंगलुरु), जमील अख्तर बनारसी (बनारस), डॉ. अशरफ जमाल सलीम (आजमगढ़) और अफ़ज़ल इलाहाबादी (इलाहाबाद) सहित कई उलेमा, शायर और अदबी हस्तियां शामिल हैं।

इसके अलावा नदीम सिद्दीकी, एजाज़ हिंदी, हामिद इकबाल सिद्दीकी, डॉ. क़ासिम इमाम, इरफ़ान जाफ़री, डॉ. कमर सिद्दीकी, उबैद आज़म आज़मी, मकसूद आफ़ाक, आलम निज़ामी और आरिफ मसूद समेत कई शायर अपने कलाम पेश करेंगे।

आयोजकों के अनुसार यह महफ़िल इश्क़-ए-रसूल ﷺ, अमन, भाईचारे, इंसानियत और सद्भावना का पैगाम आम करने का एक खूबसूरत प्रयास है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आशिक़ान-ए-रसूल ﷺ और अदब-ओ-साहित्य से जुड़े लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News