BREAKING
FAC News
Back

नाशिक ग्रामीण पुलिस का मालेगांव में ‘ऑलआउट’ एक्शन, 6 घंटे में 9 आरोपी गिरफ्तार

Ravindra Nerkar | | views
नाशिक ग्रामीण पुलिस का मालेगांव में ‘ऑलआउट’ एक्शन, 6 घंटे में 9 आरोपी गिरफ्तार

आधी रात के बाद 184 पुलिसकर्मियों - अधिकारियों ने छानी शहर की गलियां; 25 बाइक, एक रिक्शा और 12 हथियार जब्त, 15.92 लाख का माल बरामद

नाशिक/मालेगांव: अपराधियों पर शिकंजा कसने और अवैध कारोबार की कमर तोड़ने के लिए नाशिक ग्रामीण पुलिस ने शुक्रवार तड़के मालेगांव शहर में बड़े पैमाने पर कॉम्बिंग एवं ऑलआउट ऑपरेशन चलाया। रात 2 बजे से सुबह 8 बजे तक चले इस छह घंटे के अभियान में पुलिस ने शहर के अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 7 मामले दर्ज किए। कार्रवाई के दौरान कुल 15 लाख 92 हजार 900 रुपए का माल जब्त किया गया।

नाशिक ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान में मालेगांव के अपर पुलिस अधीक्षक, मालेगांव शहर उपविभाग के सहायक पुलिस अधीक्षक सहित शहर के पुलिस थानों के 8 प्रभारी अधिकारी, 22 अन्य अधिकारी और 154 पुलिसकर्मी शामिल हुए।

पुलिस टीमों ने शहर के विभिन्न हिस्सों में रिकॉर्डधारी और आदतन अपराधियों के ठिकानों की तलाशी ली। अवैध कारोबार से जुड़े लोगों पर छापेमारी के साथ ही अवैध हथियार रखने वालों, मोटरसाइकिल चोरी के संदिग्धों तथा आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की जांच की गई। संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई।

25 मोटरसाइकिल और एक रिक्शा बरामद कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 25 मोटरसाइकिल और एक रिक्शा बरामद किया। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 11 तलवारें और एक चाकू/सुरा जब्त किया गया। इसके अलावा गुटखा तस्करी से जुड़े लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई!

पवारवाड़ी में सबसे ज्यादा 5 केस दर्ज ऑपरेशन के दौरान पवारवाड़ी पुलिस थाने में 5, आयशानगर में 1 और आजादनगर पुलिस थाने में 1, इस तरह कुल 7 आपराधिक मामले दर्ज किए गए। इन मामलों में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पूरे अभियान में बरामद वाहनों, हथियारों तथा अन्य सामग्री सहित कुल ₹15,92,900 का मुद्देमाल जब्त किया गया।

आगे भी जारी रहेगा ‘ऑलआउट’ अभियान नाशिक ग्रामीण पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में आदतन अपराधियों पर अंकुश लगाने, अवैध कारोबार का समूल सफाया करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आने वाले दिनों में भी इसी तरह कॉम्बिंग और ऑलआउट ऑपरेशन चलाए जाएंगे। अपराधियों और अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई और तेज की जाएगी।

नाशिक ग्रामीण पुलिस का मालेगांव में ‘ऑलआउट’ एक्शन, 6 घंटे में 9 आरोपी गिरफ्तारनाशिक ग्रामीण पुलिस का मालेगांव में ‘ऑलआउट’ एक्शन, 6 घंटे में 9 आरोपी गिरफ्तार

How did you feel about this news?

Related News

Nashik

नशे के सौदागरों पर आधी रात को धावा: 67 हजार गोलियां, 1200 कफ सिरप जब्त; तीन गिरफ्तार, एक फरार

नशे के सौदागरों पर आधी रात को धावा: 67 हजार गोलियां, 1200 कफ सिरप जब्त; तीन गिरफ्तार, एक फरार
Nashik

मालेगांव में बाइक चोरों की ‘रफ्तार’ पर ब्रेक: 11 दोपहिया बरामद, ₹5.90 लाख का माल जब्त

मालेगांव में बाइक चोरों की ‘रफ्तार’ पर ब्रेक: 11 दोपहिया बरामद, ₹5.90 लाख का माल जब्त
Nashik

तिरंगे की शान, शहीदों को सलाम: नाशिक कलेक्ट्रेट में कलेक्टर आयुष प्रसाद ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

तिरंगे की शान, शहीदों को सलाम: नाशिक कलेक्ट्रेट में कलेक्टर आयुष प्रसाद ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
Nashik

त्र्यंबकेश्वर के तलेगांव में ‘नकली करेंसी’ का पर्दाफाश; तेलंगाना से नाशिक तक जुड़े तार

त्र्यंबकेश्वर के तलेगांव में ‘नकली करेंसी’ का पर्दाफाश; तेलंगाना से नाशिक तक जुड़े तार
Nashik

नाशिक में 4 अक्टूबर तक धारा 163 लागू

नाशिक में 4 अक्टूबर तक धारा 163 लागू
Nashik

सिंहस्थ कुंभ -2027 की तैयारियों में अब नहीं चलेगी देरी, समय पर पूरे होंगे सभी विकास कार्य : मंत्री गिरीश महाजन

सिंहस्थ कुंभ -2027 की तैयारियों में अब नहीं चलेगी देरी, समय पर पूरे होंगे सभी विकास कार्य : मंत्री गिरीश महाजन
Nashik

खड्डों के कारण जान गंवाने वाले निलेश कोतकर के परिवार के साथ खड़ी हुई शिवसेना, प्रवीण तिदमे ने सौंपी ₹1 लाख की सहायता

खड्डों के कारण जान गंवाने वाले निलेश कोतकर के परिवार के साथ खड़ी हुई शिवसेना, प्रवीण तिदमे ने सौंपी ₹1 लाख की सहायता
Nashik

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 3.0 के लिए वैज्ञानिक डीपीआर तैयार करें, राज्य का कोई क्षेत्र न छूटे : डॉ. जितेंद्र पापळकर

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 3.0 के लिए वैज्ञानिक डीपीआर तैयार करें, राज्य का कोई क्षेत्र न छूटे : डॉ. जितेंद्र पापळकर

Comments

Loading comments...

Related News