BREAKING
FAC News
Back

नेपाल की घटना से सबक लें भारत के भ्रष्ट अधिकारी और राजनेता, भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जरूरी : भवानजी

FAC News Desk | | views
नेपाल की घटना से सबक लें भारत के भ्रष्ट अधिकारी और राजनेता, भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जरूरी : भवानजी

नेपाल की घटना से सबक लें भारत के भ्रष्ट अधिकारी और राजनेता, भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई जरूरी : भवानजी

मुंबई: वरिष्ठ भाजपा नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबूभाई भवानजी ने कहा है कि भारत के भी भ्रष्ट राजनेताओं और अधिकारियों को नेपाल की घटना से सबक लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत में भी भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक जंग शुरू किए जाने की जरूरत है।

 

आज यहां एक बयान में भवानजी ने कहा कि भारत के अधिकांश सरकारी कार्यालयों में बिना लेनदेन किए कोई काम नहीं होता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन सरकारी अधिकारी बिल्कुल बदलने की लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी को अब सब काम छोड़कर भ्रष्ट राजनेताओं और अधिकारियों पर टूट पड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाल की भर्तियों में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह पारदर्शिता बरती उस तरह का काम किए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि टैक्स चोरी और टैक्स संबंधी गड़बड़ियों को रोकने के लिए सीधा टर्न ओवर पर टैक्स लगाया जाना चाहिए।

 

बता दें कि नेपाल में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। युवाओं का गुस्सा सरकार की अक्षमता और राजनेताओं के बच्चों की अय्याशी भरी जिंदगी के खिलाफ है। सोशल मीडिया पर नेपो किड्स ट्रेंड कर रहा है जिसमें आम युवाओं की गरीबी और नेपो किड्स की लग्जरी लाइफस्टाइल को दिखाया गया है।

 

नेपाल इस वक्त विरोध प्रदर्शनों की चपेट में है। सरकारी की अक्षमता के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है और एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन के बाद नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने इस्तीफा दे दिया। नेपाल के युवाओं ने सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार और नेपाल के राजनेताओं के बच्चों की लग्जरी और अय्याशी भरी जिंदगी को प्रमुख मुद्दा बनायागया है

 

नेपाल में प्रदर्शनकारियों ने कई नेपोकिड्स के घरों में आग लगा दी। उनका आरोप है कि आम जनता गरीबी में मर रही है और नेपो किड्स लाखों के कपड़े पहनते हैं। बता दें कि ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल के अनुसार, नेपाल लगातार एशिया के सबसे भ्रष्ट देशों में शुमार है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News