BREAKING
FAC News
Back

निजी लॉज में युवक-युवती के शव मिलने से हड़कंप, सेक्टर 9 स्थित लॉज में आधी रात को पुलिस की कार्रवाई

Tabish | | — views
निजी लॉज में युवक-युवती के शव मिलने से हड़कंप, सेक्टर 9 स्थित लॉज में आधी रात को पुलिस की कार्रवाई

पनवेल: तालुका के उलवे इलाके में स्थित एक निजी लॉज में प्रेम संबंधों के विवाद के चलते 24 वर्षीय युवक ने अपनी 23 वर्षीय प्रेमिका की गला घोंटकर हत्या कर दी और बाद में खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह सनसनीखेज घटना उलवे सेक्टर 9 स्थित 'हैप्पी रेजीडेंसी लॉज' में सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, युवती के घर से बाहर जाने के बाद समय पर वापस न लौटने पर उसके पिता ने उलवे पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तकनीकी जांच के आधार पर तलाश शुरू की, जिससे पता चला कि युवती उलवे सेक्टर 9 के संबंधित लॉज में मौजूद है।

आधी रात को जब पुलिस ने लॉज का कमरा खोलकर जांच की, तो युवती का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। वहीं, उसके प्रेमी भारत पंकज भारद्वाज उर्फ गौरव (उम्र 24) ने फांसी लगा ली थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और उलवे पुलिस इस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News