BREAKING
FAC News
Back

नशा मुक्त चांदिवली विधानसभा जनजागरण अभियान सफल, सहयोगियों का जताया आभार

Tabish | | views
नशा मुक्त चांदिवली विधानसभा जनजागरण अभियान सफल, सहयोगियों का जताया आभार

मुंबई | संवाददाता - पवन पाठक

चांदिवली विकास परिषद द्वारा एल.बी.एस. नगर, शिवसागर डेयरी, साकीनाका में आयोजित "नशा मुक्त चांदिवली विधानसभा" जनजागरण अभियान सफलतापूर्वक एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज, विशेषकर युवाओं और महिलाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए जनसमर्थन जुटाना था।

कार्यक्रम के उपरांत चांदिवली विकास परिषद के अध्यक्ष श्री सीताराम तिवारी ने अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अॅड. सुनील सिंह, अॅड. दीपनारायण मिश्रा, श्री इश्हाक मंसूरी, श्री मुकेश यादव, श्री रमजान चौधरी, श्री सुधाकर घोरबंद, श्री श्रीनाथ दुबे, श्री अंजनी द्विवेदी, श्री रूपलाल सेठ, श्री के. के. तिवारी एवं श्री संतोष त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

श्री सीताराम तिवारी ने कहा कि "नशा मुक्त चांदिवली विधानसभा" केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज को नशे की बुराइयों से मुक्त कराने का जनआंदोलन है। परिषद का संकल्प है कि इस अभियान को जन-जन तक पहुँचाकर युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने इस पुनीत अभियान में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले प्रत्येक व्यक्ति का पुनः धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की अपील की।

How did you feel about this news?

Related News

Thane

कर्जत स्टेशन के पास कोयना एक्सप्रेस के ब्रेक पैड में लगी आग, यात्रियों में मची अफ़रा-तफ़री

कर्जत स्टेशन के पास कोयना एक्सप्रेस के ब्रेक पैड में लगी आग, यात्रियों में मची अफ़रा-तफ़री
Mumbai

रक्षाबंधन पर अनोखी पहल: महिला मोर्चा ने पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी, सुरक्षा का लिया संकल्प

रक्षाबंधन पर अनोखी पहल: महिला मोर्चा ने पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी, सुरक्षा का लिया संकल्प
Mumbai

जे. जे. मार्ग पुलिस की पहल: साइबर अपराध और नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जे. जे. मार्ग पुलिस की पहल: साइबर अपराध और नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Mumbai

दृष्टिबाधितों के लिए बनी पीली टैक्टाइल टाइलें बनीं हादसे का खतरा, जिम्मेदार कौन?

दृष्टिबाधितों के लिए बनी पीली टैक्टाइल टाइलें बनीं हादसे का खतरा, जिम्मेदार कौन?
Mumbai

मुंबईकरों को महंगाई का बड़ा झटका! 1 सितंबर से दूध 9 रुपये महंगा, 102 रुपये लीटर होगा थोक भाव

मुंबईकरों को महंगाई का बड़ा झटका! 1 सितंबर से दूध 9 रुपये महंगा, 102 रुपये लीटर होगा थोक भाव
Mumbai

रक्षाबंधन पर अनोखी पहल: महिला मोर्चा ने पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी, सुरक्षा का लिया संकल्प

रक्षाबंधन पर अनोखी पहल: महिला मोर्चा ने पुलिस अधिकारियों को बांधी राखी, सुरक्षा का लिया संकल्प
Mumbai

कूरियर और ई-कॉमर्स कंपनियों की फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगी, कॉल सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कूरियर और ई-कॉमर्स कंपनियों की फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगी, कॉल सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Thane

ठाणे के Harbour O' Four में कथित अवैध हुक्का-शराब का खेल? नाबालिगों की एंट्री को लेकर उठे गंभीर सवाल, पुलिस से तत्काल जांच की मांग

ठाणे के Harbour O' Four में कथित अवैध हुक्का-शराब का खेल? नाबालिगों की एंट्री को लेकर उठे गंभीर सवाल, पुलिस से तत्काल जांच की मांग

Comments

Loading comments...

Related News