BREAKING
FAC News
Back

नवी मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 साल बाद जमानत पर छूटा नाइजीरियाई तस्कर फिर गिरफ्तार; करोड़ों के नशीले पदार्थ जब्त

Tabish | | — views
नवी मुंबई में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 7 साल बाद जमानत पर छूटा नाइजीरियाई तस्कर फिर गिरफ्तार; करोड़ों के नशीले पदार्थ जब्त

नवी मुंबई:नवी मुंबई पुलिस को ड्रग्स मुक्त नवी मुंबई अभियान में एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस आयुक्त मिलिंद भारंबे के मार्गदर्शन में अपराध शाखा (क्राइम ब्रांच) ने कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 41 वर्षीय नाइजीरियाई नागरिक एनी इकेचुकवु डार्लिंगटन के रूप में हुई है।


उरण में बिछाया गया जाल

मिली जानकारी के अनुसार, सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) डॉ. विशाल हिरे और एंटी-नारकोटिक्स सेल के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप निगडे को एक गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उरण इलाके में जाल बिछाकर इस नाइजीरियाई नागरिक को बेहद चालाकी से अपनी हिरासत में ले लिया।


करोड़ों रुपये की ड्रग्स बरामद

पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली और उसके बाद तलोजा स्थित उसके घर पर छापेमारी की, तो वहां से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हुए। पुलिस ने कुल 2 किलो 500 ग्राम मेफेड्रोन (MD) और 566 ग्राम उच्च गुणवत्ता वाली कोकीन जब्त की है।


जमानत मिलते ही फिर शुरू किया ड्रग्स का धंधा

जांच में सामने आया है कि आरोपी एनी इकेचुकवु डार्लिंगटन एक आदतन अपराधी है। साल 2019 में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) द्वारा दर्ज किए गए एक मामले में वह पिछले 7 सालों से जेल में बंद था। महज कुछ महीने पहले ही वह जमानत पर बाहर आया था और बाहर आते ही उसने फिर से अपना ड्रग्स सिंडिकेट (नेटवर्क) शुरू कर दिया था। हालांकि, नवी मुंबई पुलिस की सतर्कता के कारण उसका यह प्लान नाकाम हो गया।


मोक्का और पिट-एनडीपीएस के तहत कार्रवाई

पुलिस प्रशासन अब ड्रग्स तस्करों के खिलाफ बेहद सख्त

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News