BREAKING
FAC News
Back

पाचोरा के जी.प लोहारी में सीरत-उन-नबी कार्यक्रम संपन्न

Tabish | | — views
पाचोरा के जी.प लोहारी में सीरत-उन-नबी कार्यक्रम संपन्न

लियाकत शाह जलगांव.

मंगलवार 13 अक्टूबर को जिला परिषद उर्दू स्कूल, लोहारी बुद्रुक, तालुका पाचोरा, जिला जलगांव में सीरत-उन-नबी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस आध्यात्मिक और शैक्षणिक कार्यक्रम के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों के बीच नात और भाषण स्पर्धाएं आयोजित की गईं. नन्हे विद्यार्थियों में बज़्म-ए-रिसालत की महानता को लेकर बड़ा उत्साह और श्रद्धा देखने को मिली.

कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष जमील काकर ने की. वही प्रमुख अतिथि के रूप में पाचोरा तालुका के उर्दू केंद्रप्रमुख जावेद रहीम उपस्थित थे. अपने विचारोत्तेजक भाषण में उन्होंने विद्यार्थियों को सीरत-ए-तैयबा (पैगंबर के जीवन) पर चलने की सीख दी और उनका उत्तम मार्गदर्शन किया. केंद्रप्रमुख जावेद रहीम ने पैगंबर हजरत मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने ज्ञान अर्जन पर जोर दिया और ज्ञान को अपनी विरासत घोषित किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान युग में जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के लिए उच्च शिक्षा लेना अत्यंत आवश्यक है. साथ ही उन्होंने प्रधानाध्यापिका और शिक्षकों के शैक्षणिक व संस्कारक्षम प्रयासों की प्रशंसा करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया.

कक्षा 4 से 7 तक के छात्रों ने नात-ए-पाक और भाषणों के माध्यम से पैगंबर मुहम्मद (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के जीवन के पहलुओं को उजागर करने का प्रयास किया. छात्रों ने पैगंबर मुहम्मद की शिक्षाओं का पालन करने और उन्हें अपने दैनिक जीवन में लागू करने का आह्वान किया.

स्पर्धा में भाग लेने वाले बच्चों के प्रदर्शन के मूल्यांकन और परीक्षण के लिए मौलाना जावेद और मौलाना जाबिर ने निर्णायक की भूमिका निभाई. सभी विजेता छात्रों को केंद्रप्रमुख जावेद रहीम के हाथो से ट्राफी और प्राणमपत्र देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय अभिभावकों और क्षेत्र के प्रतिष्ठित नागरिकों ने बच्चों की वक्तृत्व कला, आकर्षक प्रस्तुति शैली और उत्कृष्ट नात-पठन देखकर खुशी जताई और दिल से उनकी सराहना की. कार्यक्रम का संपूर्ण संचालन अत्यंत सुयोग्य और सुंदर ढंग से रियाज अहमद सर ने किया.

इस सफल और भव्य कार्यक्रम के आयोजन में प्रधानाध्यापिका जाहेदा अंसारी, जाफर अली, जावेद इकबाल, शबाना देशमुख, माजिदा अंजुम, मोमिन रियाज, मोईन अली, प्रकाश राठोड, ज्ञानेश्वर पवार और मुबीन अब्दुल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

फोटो कैप्शन : जलगांव जिले के पाचोरा तालुका के लोहारी बुद्रुक के जिला परिषद उर्दू स्कूल के सीरत-उन-नबी कार्यक्रम में विजेता छात्रों के साथ केंद्रप्रमुख जावेद रहीम, प्रधानाध्यापिका और शिक्षक नज़र आते हुए.

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News