BREAKING
FAC News
Back

पाचोरा के मेघावी छात्रों को मिलेगी साइकिल मौलाना आज़ाद की जयंती पर संकल्प

Tabish | | — views
पाचोरा के मेघावी छात्रों को मिलेगी साइकिल   मौलाना आज़ाद की जयंती पर संकल्प

लियाक़त शाह जलगांव

भारत के पहले शिक्षा मंत्री, भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती के अवसर पर 11 नवंबर को पाचोरा के नगरसेवक रफीक बागवान ने उर्दू माध्यम के गुणवंत विद्यार्थियों को साइकिल भेंट करने का संकल्प घोषित किया है.

पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद और निजी उर्दू स्कूलों के जो विद्यार्थी चौथी व सातवीं की छात्रवृत्ति परीक्षा, नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा तथा एनएमएमएस परीक्षा उत्तीर्ण कर मेरिट में स्थान प्राप्त करेंगे, उन्हें साइकिल भेंट दी जाएगी.

भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी

अल्पसंख्यक विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि जगाना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है. बागवान ने स्पष्ट किया कि आज का दौर प्रतिस्पर्धा का है, इसलिए विद्यार्थी स्कूली स्तर से ही यूपीएससी और एमपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की मानसिक तैयारी शुरू करें, इसी उद्देश्य से यह उपक्रम शुरू किया गया है.

इस अवसर पर नवनियुक्त समूह शिक्षा अधिकारी पितांबर राठोड़ और शिक्षा विस्तार अधिकारी निलेश ताडे का विशेष सत्कार किया गया. बैठक में उर्दू केंद्र प्रमुख जावेद शेख रहीम ने उर्दू स्कूलों की भौतिक सुविधाओं, विद्यार्थियों की गुणवत्ता बढ़ाने, सरकारी योजनाओं और विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के विकास पर विस्तार से चर्चा की. नगरसेवक ने विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के लिए हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया.

फोटो कैप्शन : पाचोरा में बीईओ पितांबर राठोड़ स्वागत कर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल छात्रों को साइकिल देने को घोषणा करते हुए नगरसेवक.

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News