सामंथा ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी पारंपरिक 'सीमंतम रस्म' (गोद भराई) की बेहद खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर किए हैं।
श्रीविद्या परंपरा से संपन्न हुई रस्मसामंथा ने खुलासा किया कि यह कोई आम गोद भराई नहीं थी, बल्कि ईशा फाउंडेशन में आयोजित श्रीविद्या परंपरा से जुड़ी एक विशेष आध्यात्मिक रस्म थी। समारोह के दौरान मौजूद पुजारियों ने उन्हें वैदिक मंत्रोच्चार और हर एक विधान का गहरा अर्थ समझाया। सामंथा ने बताया कि इस रस्म में मां को साक्षात देवी के रूप में पूजा जाता है और गर्भ में पल रहे शिशु की सुरक्षा व उत्तम स्वास्थ्य के लिए आशीर्वाद मांगा जाता है।
इस खास मौके पर सामंथा ने हल्के पीले (हल्दी-पीले) रंग का बेहद खूबसूरत चूड़ीदार सूट पहना हुआ था और गले में फूलों की माला डाली हुई थी।
उनके द्वारा साझा किए गए वीडियो में पुजारियों द्वारा पवित्र जल से उनका अभिषेक करते हुए देखा जा सकता है। अन्य तस्वीरों में वह आंखें बंद कर पूरी श्रद्धा के साथ प्रार्थना करती नजर आ रही हैं।
इस पूरे समारोह के दौरान 'द फैमिली मैन' फेम डायरेक्टर और सामंथा के पति राज निदिमोरू भी पूरी तरह शामिल रहे। उन्होंने सामंथा के साथ मिलकर सभी रस्मों को पूरा किया और उन पर गुलाब की पंखुड़ियां व मोती बरसाकर प्यार जताया।
दिसंबर में गूंज सकती है किलकारीदिसंबर 2025 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने जून 2026 में फैंस के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी साझा की थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामंथा दिसंबर 2026 में अपने पहले बच्चे को जन्म दे सकती हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आने के बाद से ही फैंस और मनोरंजन जगत की तमाम हस्तियां इस हो

Loading comments...