BREAKING
FAC News
Back

पालघर के समुद्र में अब भी संदिग्ध अवस्था में तैर रहे हैं दो कंटेनर

FAC News Desk | | views
पालघर के समुद्र में अब भी संदिग्ध अवस्था में तैर रहे हैं दो कंटेनर

पालघर के समुद्र में अब भी संदिग्ध अवस्था में तैर रहे हैं दो कंटेनर……….

मुंबई…मुंबई के करीब पालघर के समुद्र में तीन रहस्यमयी कंटेनर मिले हैं। ये कंटेनर पानी में तैर रहे थे। इन तीन संदिग्ध कंटेनरों के मिलने से हड़कंप मच गया है। कंटेनरों के तैरने की खबर मिलते ही पुलिस, कोस्ट गार्ड, मैरिटाइम बोर्ड, एटीएस, बम स्क्वाड व कस्टम के अधिकारी फौरन वहां पहुंच गए।

समुद्र से बहकर किनारे आए लावारिस कंटेनर की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। कंटेनर में कोई विस्फोटक सामग्री तो नहीं, इस बात का पता लगाया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां कंटेनर को लेकर ज्यादा गंभीर हैं, क्योंकि एक तो वह लावारिस और दूसरा विदेशी है। शिव गांव के सारे इलाके की घेराबंदी कर दी है। क्रेन की मदद से एक कंटेनर को बाहर खींच लिया गया है, जबकि दो अभी भी संदिग्ध अवस्था में तैर रहे हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कंटेनरों में क्या है। सूत्रों का कहना है कि एक कंटेनर से तेल जैसा कुछ चिपचिपा पदार्थ मिला है।

साजिश की आंशका

जांच एजेंसियां यह पता करने में जुटी हैं कि कहीं किसी ने साजिशन समुद्र किनारे लाकर तो ये कंटेनर नहीं छोड़ दिए? इसके अलावा वे यह भी पता करने की कोशिश कर रही हैं कि इन कंटेनरों में कोई खतरनाक सामग्री, हथियार या ड्रग्स तो नहीं है। तेज लहरों के कारण जांच में मुश्किलें आ रही हैं। बता दें कि १९९३ के मुंबई सीरीयल धमाके के लिए आरडीएक्स समुद्र के रास्ते से ही आए थे। इसके अलावा २६/११ के आतंकी भी समुद्री रास्ते से ही नरीमन पवाइंट में उतरे थे।

पूरा इलाका सील

समुद्र में लहरें उठने के कारण अधिकारियों के लिए कंटेनरों के सटीक स्थान तक पहुंचना कठिन हो गया, क्योंकि ये कंटेनर आंशिक रूप से जलमग्न हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरा इलाका सील कर दिया गया है। इसके बाद पुलिस कंटेनरों के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल करने के लिए स्थानीय मछुआरों से भी पूछताछ कर रही है।

कंटेनर में हो सकते हैं विस्फोटक!

पालघर के समुद्र तट पर तीन रहस्यमय कंटेनर मिलने से सनसनी पैâल गई है। कंटेनरों की खबर पैâलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग समुद्र तट पर पहुंच गए, जिसे देखते हुए पुलिस ने तत्काल वहां प्रवेश पर रोक लगा दी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इन कंटेनरों से दूरी बनाए रखें, क्योंकि उनके अंदर खतरनाक सामग्री, हथियार या विस्फोटक जैसी चीजें हो सकती हैं।

बता दें कि पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन के निशाने पर मुंबई ही रहती है, क्योंकि ये देश की आर्थिक राजधानी है। बता दें कि मुंबई में २६/११ हमले के आतंकी समुद्री मार्ग से ही मुंबई में घुसे थे। इसके अलावा खतरनाक हथियार और ड्रग्स की खेप भी समुद्र के रास्ते मुंबई पंहुचती है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News