BREAKING
FAC News
Back

पालघर के सरकारी आश्रम स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा ने लोहे की रॉड से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

FAC News Desk | | views
पालघर के सरकारी आश्रम स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा ने लोहे की रॉड से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

पालघर के सरकारी आश्रम स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा ने लोहे की रॉड से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली……..

पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में आदिवासी बच्चों के लिए आवासीय शिक्षण संस्थान आश्रम स्कूल के परिसर में शनिवार को कक्षा 9 की एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

15 वर्षीय पल्लवी खोत्रे ने दहानू तालुका में स्थित स्कूल के छात्रावास भवन की पहली मंजिल पर लोहे की छड़ से फांसी लगा ली। उन्होंने बताया कि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

यह स्कूल दहानू एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना के तहत संचालित होता है।

तलासरी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि उसकी आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एक स्थानीय निवासी ने कहा कि यह घटना आश्रम स्कूल के छात्रावासों में छात्रों को दी जाने वाली मानसिक स्वास्थ्य सहायता और पर्यवेक्षण के संबंध में सवाल उठाती है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News