BREAKING
FAC News
Back

पालघर में कांग्रेस की ओर से “वोट चोरी” के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान।

| | views
पालघर में कांग्रेस की ओर से “वोट चोरी” के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान।
पालघर में कांग्रेस की ओर से “वोट चोरी” के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान। पालघर (संवाददाता) :लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा शुरू किए गए “वोट चोरी विरोधी आंदोलन” तथा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ और जिलाध्यक्ष प्रफुल पाटील के मार्गदर्शन में पालघर तालुका कांग्रेस की ओर से हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया।यह अभियान तालुका कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अधिकारी के नेतृत्व में सोमवार को सुबह 10:30 से दोपहर 12 बजे तक पालघर रेलवे स्टेशन के सामने चलाया गया। अभियान की शुरुआत राजेश अधिकारी ने खुद बैनर पर हस्ताक्षर कर की।इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तालुका अध्यक्ष राजेश अधिकारी ने कहा कि “राहुल गांधी द्वारा शुरू किया गया यह आंदोलन अब हर गांव और कस्बे तक पहुंचाया जाएगा।भारतीय संविधान द्वारा दिए गए मताधिकार को कुचलकर मतों की चोरी करने वाली यह सरकार अवैध है।श्री अधिकारी ने कहा कि संविधान ने जो ‘एक व्यक्ति एक मत’ का अधिकार दिया है, उसे भाजपा सरकार छीनने का दुष्कर्म कर रही है इसलिए न्याय मिलने तक यह संघर्ष जारी रहेगा।” इस हस्ताक्षर अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने हस्ताक्षर किये। इस.दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर, गद्दी छोड़” जैसे नारे लगाये।इस आंदोलन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोहर दांडेकर, नरोत्तम पाटील, किरण पाटील, रोशन पाटील, आसिफ मेमन, मनोज दांडेकर, मनोज पाटील, शैला प्रसाद, सलीम पटेल समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

How did you feel about this news?

Related News

National

पेट्रोल का शगुन 111

पेट्रोल का शगुन 111
National

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही
National

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………
National

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………
National

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………
National

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………
National

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………
National

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

Comments

Loading comments...

Related News