BREAKING
FAC News
Back

पेंशनर की मौत छिपाना पड़ सकता है भारी भुगतान की रकम होगी वसूल

Fariyad Ali | | views
पेंशनर की मौत छिपाना पड़ सकता है भारी भुगतान की रकम होगी वसूल

पेंशनर की मौत छिपाना पड़ सकता है भारी! कोषागार ने जारी की सख्त चेतावनी, अधिक भुगतान की रकम होगी वसूल

ब्यूरो रिपोर्ट: फरियाद अली

बहराइच। यदि किसी पेंशनर या पारिवारिक पेंशनर की मृत्यु हो जाती है तो इसकी सूचना तत्काल कोषागार को देना परिजनों का नैतिक और कानूनी दायित्व है। ऐसा न करने पर बाद में मिलने वाली पेंशन की रकम को सरकार वापस वसूलेगी और यह वसूली भू-राजस्व बकाये की तरह भी की जा सकती है।

वरिष्ठ कोषाधिकारी नरोत्तम शरण ने बताया कि कई मामलों में पेंशनर अथवा पारिवारिक पेंशनर की मृत्यु के बाद भी परिजन कोषागार को सूचना नहीं देते हैं, जिसके कारण खाते में पेंशन का भुगतान जारी रहता है। बाद में जब मृत्यु की जानकारी प्राप्त होती है तो अधिक भुगतान की गई धनराशि की वसूली की कार्रवाई करनी पड़ती है, जिससे परिजनों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने सभी पेंशनरों और उनके परिजनों से अपील की है कि मृत्यु होने की स्थिति में संबंधित कोषागार कार्यालय को तत्काल सूचित करें। श्री शरण ने स्पष्ट किया कि सूचना छिपाने के कारण हुई अतिरिक्त भुगतान की राशि बैंक के माध्यम से या फिर भू-राजस्व बकाये की तरह वसूली जाएगी।

कोषागार प्रशासन ने इसे गंभीर विषय बताते हुए लोगों से नियमों का पालन करने और समय पर सूचना उपलब्ध कराने की अपील की है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कानूनी एवं वित्तीय कठिनाई उत्पन्न न हो।

How did you feel about this news?

Related News

Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल कोच में लाल रंग के ट्रॉली बैग से मिले महिला के शव की गुत्थी करीब 20 दिन बाद सुलझने का दावा किया गया है।

उत्तर प्रदेश में आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर तमिलनाडु एक्सप्रेस के जनरल कोच में लाल रंग के ट्रॉली बैग से मिले महिला के शव की गुत्थी करीब 20 दिन बाद सुलझने का दावा किया गया है।
Uttar Pradesh

'वारिस पंजाब' के 2 सक्रिय सदस्यों समेत 5 भारत नेपाल सीमा पर गिरफ्तार, अमेरिकी नागरिक शामिल

'वारिस पंजाब' के 2 सक्रिय सदस्यों समेत 5 भारत नेपाल सीमा पर गिरफ्तार, अमेरिकी नागरिक शामिल
Uttar Pradesh

विदेश भेजने के नाम पर ₹1.37 लाख की कथित ठगी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

विदेश भेजने के नाम पर ₹1.37 लाख की कथित ठगी, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
Uttar Pradesh

बहराइच दौरे पर योगी आदित्यनाथ: ₹352 करोड़ की विकास योजनाओं का तोहफा

बहराइच दौरे पर योगी आदित्यनाथ: ₹352 करोड़ की विकास योजनाओं का तोहफा
Uttar Pradesh

एसप्रेशनल जनपद बहराइच बढ़ रहा है इंसप्रेशनल जनपद की ओर: योगी आदित्यनाथ

एसप्रेशनल जनपद बहराइच बढ़ रहा है इंसप्रेशनल जनपद की ओर: योगी आदित्यनाथ
Uttar Pradesh

मा. मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनियों का किया अवलोकन

मा. मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनियों का किया अवलोकन
Uttar Pradesh

इल्म इंसानियत और सेवा की मिसाल हैं,जिकरा हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. उजमा रईस

इल्म इंसानियत और सेवा की मिसाल हैं,जिकरा हॉस्पिटल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. उजमा रईस
Uttar Pradesh

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले दोषी को 10 साल की सजा

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले दोषी को 10 साल की सजा

Comments

Loading comments...

Related News