BREAKING
FAC News
Back

फडणवीस की धमकी से हमारी नींद उड़ गई है!.. ‘शक्तिपीठ महामार्ग’ को लेकर शरद पवार का तंज

FAC News Desk | | views
फडणवीस की धमकी से हमारी नींद उड़ गई है!.. ‘शक्तिपीठ महामार्ग’ को लेकर शरद पवार का तंज

फडणवीस की धमकी से हमारी नींद उड़ गई है!.. ‘शक्तिपीठ महामार्ग’ को लेकर शरद पवार का तंज…………..

मुंबई…फडणवीस की दी गई धमकी से हमारी नींद उड़ गई है। इस तरह का तीखा तंज राकांंपा (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने कल ‘शक्तिपीठ महामार्ग’ को लेकर मुख्यमंत्री फडणवीस पर कसा। हाल ही में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विरोधियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि नागपुर-गोवा शक्तिपीठ महामार्ग का विरोध करोगे तो याद रखना। इसी बयान का जवाब शरद पवार ने आज अपने अंदाज में दिया।

शरद पवार ने कहा कि शक्तिपीठ महामार्ग का मुद्दा मुझे समझना है। क्या इस महामार्ग की वास्तव में जरूरत है? इस बारे में मैं कोल्हापुर के लोगों से बात करुंगा। इसके बाद अगर राज्य सरकार हमें इससे जुड़ी जानकारी देती है तो हम उसे भी समझने के लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस मार्ग के लिए जिन इलाकों की जमीनें जबरदस्ती ली जा रही हैं, वहां के जनप्रतिनिधि जो भी सार्वजनिक बयान दे रहे हैं, उन पर भी हम गौर करेंगे और उनकी मंशा को समझने की कोशिश करेंगे।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News