BREAKING
FAC News
Back

फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने वाला आरोपी गिरफ्तार

| | views
फर्जी दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने वाला आरोपी गिरफ्तार
उ. प्र. श्रावस्ती। फर्जी दस्तावेजों के आधार पर एक से अधिक पासपोर्ट बनवाने के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को सिरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को उसके गांव के पास से दबोचा।पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रकेश सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा भरत पासवान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सौरभ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 19 जुलाई 2026 को मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 81/2026 से संबंधित वांछित अभियुक्त राजकुमार पुत्र राममिलन निवासी ग्राम भोजपुर बिल्ली, थाना सिरसिया, जनपद श्रावस्ती को भोजपुर बिल्ली के पास से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, 21 मार्च 2026 को थाना सिरसिया में कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर एक से अधिक पासपोर्ट बनवाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। इस संबंध में थाना सिरसिया पर मु0अ0सं0 81/2026 के तहत धारा 319(2), 318(4), 338, 336, 340(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा पासपोर्ट अधिनियम की धारा 12(1)(बी) के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलित किए गए और अभियुक्त की तलाश की जा रही थी।जांच के क्रम में मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना नियमानुसार आगे भी जारी है।

How did you feel about this news?

Related News

Uttar Pradesh

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले दोषी को 10 साल की सजा

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले दोषी को 10 साल की सजा
Uttar Pradesh

रेलवे स्टेशन से गुमशुदा बच्चा पुलिस ने किया सकुशल बरामद

रेलवे स्टेशन से गुमशुदा बच्चा पुलिस ने किया सकुशल बरामद
Uttar Pradesh

बिजली की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, रंजीतपुर पावर हाउस का घेराव कर दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

बिजली की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, रंजीतपुर पावर हाउस का घेराव कर दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Uttar Pradesh

बहराइच में पैर जबड़े में दबाकर खींच ले गया, बच्चा तड़पता रहा...चाचा चिल्लाते रह गए

बहराइच में पैर जबड़े में दबाकर खींच ले गया, बच्चा तड़पता रहा...चाचा चिल्लाते रह गए
Uttar Pradesh

भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Uttar Pradesh

श्रावस्ती में 1.469 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

श्रावस्ती में 1.469 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
Uttar Pradesh

"बाइक पार्किंग को लेकर हुआ विवाद आरोपी ने निकाला तमंचा, चली गोली, युवक हुआ घायल! लेकिन फिर पुलिस ने चौबीस घंटे में माने जाने अपराधी का खेल खत्म कर दिया!"

"बाइक पार्किंग को लेकर हुआ विवाद आरोपी ने निकाला तमंचा, चली गोली, युवक हुआ घायल! लेकिन फिर पुलिस ने चौबीस घंटे में माने जाने अपराधी का खेल खत्म कर दिया!"
Uttar Pradesh

₹25 लाख कीमत के 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों के खिले चेहरे

₹25 लाख कीमत के 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों के खिले चेहरे

Comments

Loading comments...

Related News