BREAKING
FAC News
Back

पनवेल में फर्जी इंस्टेंट लोन गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

Tabish | | views
पनवेल में फर्जी इंस्टेंट लोन गिरोह का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

पनवेल: सस्ते और झटपट कर्ज का लालच देकर नागरिकों से कथित तौर पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पनवेल पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में इस गिरोह द्वारा 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी किए जाने की जानकारी सामने आई है।करंजाडे में किराए के फ्लैट से चल रहा था कॉल सेंटर

पुलिस के अनुसार, करंजाडे स्थित नीलगिरी अपार्टमेंट के एक किराए के फ्लैट से कथित तौर पर फर्जी कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। पनवेल शहर, कामोठे और साइबर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर कार्रवाई की।

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान निम्न आरोपियों को गिरफ्तार किया:

विजय बाबू भंडारी – पनवेल

तुषार अरुण पिंगळे – पनवेल

रोहित रंगप्पा गौड़ा – रायचूर, कर्नाटक

दर्शन उमाशंकर – रायचूर, कर्नाटक

लाखों का सामान जब्त

पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब ₹2,74,400 नकद सहित बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामग्री जब्त की है। जब्त सामान में:

3 लैपटॉप

15 मोबाइल फोन

32 सिम कार्ड

7 डेबिट कार्ड

₹2,74,400 नकद और अन्य सामग्री

शामिल है।

ऐसे देते थे ठगी को अंजाम

पुलिस के मुताबिक, आरोपी सोशल मीडिया, विशेष रूप से फेसबुक पर इंस्टेंट लोन के आकर्षक विज्ञापन डालकर नागरिकों से संपर्क करते थे। इसके बाद लोन मंजूर कराने के नाम पर प्रोसेसिंग फीस, इंश्योरेंस और टैक्स आदि के बहाने पैसे जमा करवाए जाते थे। कथित तौर पर नागरिकों को QR कोड भेजकर भी रकम ट्रांसफर कराई जाती थी।

जांच में इस गिरोह द्वारा अब तक 50 लाख रुपये से अधिक की ठगी किए जाने का प्राथमिक अनुमान सामने आया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों तथा संभावित पीड़ितों की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस की नागरिकों से अपील

सहायक पुलिस आयुक्त मयूर भुजबळ ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनजान कॉल, संदिग्ध ऑनलाइन लोन ऑफर और आकर्षक कर्ज योजनाओं के झांसे में न आएं। किसी भी व्यक्ति को लोन दिलाने के नाम पर पहले से फीस, इंश्योरेंस या टैक्स जमा करने के लिए कहा जाए तो पूरी तरह जांच-पड़ताल के बाद ही कोई भुगतान करें।

साथ ही, किराए पर मकान देने वालों से भी पुलिस ने पुलिस सत्यापन (Police Verification) कराने की अपील की है। नियमों का पालन नहीं करने पर मकान मालिकों के खिलाफही कारवाई हो सकती है।

How did you feel about this news?

Related News

Panvel

पनवेल में बड़ा हादसा टला; ट्रैफिक पुलिस अधिकारी और पत्रकार की बहादुरी से बची कई लोगों की जान

पनवेल में बड़ा हादसा टला; ट्रैफिक पुलिस अधिकारी और पत्रकार की बहादुरी से बची कई लोगों की जान
Uttar Pradesh

107 खोए मोबाइल बरामद, ₹26.12 लाख के फोन उनके असली मालिकों को लौटाए

107 खोए मोबाइल बरामद, ₹26.12 लाख के फोन उनके असली मालिकों को लौटाए
Uttar Pradesh

पहली बार सॉफ्ट टेनिस का रोमांच, महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

पहली बार सॉफ्ट टेनिस का रोमांच, महिला खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
Bahraich

25 हजार का इनामी गैंगस्टर तमंचे के साथ गिरफ्तार, डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमों में था वांछित

25 हजार का इनामी गैंगस्टर तमंचे के साथ गिरफ्तार, डेढ़ दर्जन से ज्यादा मुकदमों में था वांछित
Mumbai

वतन-ए-अज़ीज़ के मौजूदा हालात पर सरहदी गांधी सद्भावना मंच की अहम बैठक, एडवोकेट सैयद जलालुद्दीन की फ़िक्र को प्रतिनिधियों का ‘लब्बैक’

वतन-ए-अज़ीज़ के मौजूदा हालात पर सरहदी गांधी सद्भावना मंच की अहम बैठक, एडवोकेट सैयद जलालुद्दीन की फ़िक्र को प्रतिनिधियों का ‘लब्बैक’
Pimpri-Chinchwad

दही हांडी कार्यक्रम के बाद दर्दनाक हादसा, 45 वर्षीय महिला की मौत

दही हांडी कार्यक्रम के बाद दर्दनाक हादसा, 45 वर्षीय महिला की मौत
New Delhi

दिल्ली के बवाना में 3 साल की बच्ची से स्कूल बस ड्राइवर ने किया यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के बवाना में 3 साल की बच्ची से स्कूल बस ड्राइवर ने किया यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार
Mumbai

क्राइम पेट्रोल’ से अजय देवगन का टीवी डेब्यू पड़ा भारी! वायरल वीडियो के बाद जमकर हो रही आलोचना

क्राइम पेट्रोल’ से अजय देवगन का टीवी डेब्यू पड़ा भारी! वायरल वीडियो के बाद जमकर हो रही आलोचना

Comments

Loading comments...

Related News