मुंबई:एक नाबालिग सह-कलाकार (16 वर्ष) द्वारा पीछा करने, प्रताड़ित करने और मारपीट करने के आरोपों के बाद करीब दो महीने से जेल में बंद लोकप्रिय टीवी अभिनेता रोहित चंदेल को मुंबई सेशंस कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्हें कुछ कड़े प्रतिबंधों और शर्तों के साथ जमानत दे दी है।
कोर्ट ने लगाईं सख्त शर्तेंसुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट किया कि मामला बेहद गंभीर है। रोहित चंदेल को ₹50,000 के पर्सनल बॉन्ड और उतनी ही राशि की जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया गया। कोर्ट की शर्तों के अनुसार, रोहित पीड़िता या उसके परिवार से फोन, सोशल मीडिया या किसी भी अन्य माध्यम से संपर्क नहीं कर सकते। इसके अलावा, उन्हें पीड़िता के निवास स्थान के अधिकार क्षेत्र से दूर रहने और हर अदालती सुनवाई पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। इन शर्तों का उल्लंघन करने पर उनकी जमानत रद्द कर दी जाएगी।
जमानत के बाद रोहित की पहली प्रतिक्रियाजेल से बाहर आने के बाद रोहित चंदेल ने सोशल मीडिया पर अपनी पहली पोस्ट साझा की। उन्होंने धोती और जनेऊ पहने एक आध्यात्मिक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "यतो धर्मस्ततो जय:" (अर्थात, जहाँ धर्म है, वहाँ विजय है)। शो 'सैराब' के सफर पर लिखा भावुक नोटइसी बीच स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाला उनका लोकप्रिय शो 'सैराब' भी अपने अंत की ओर है, जिसका आखिरी एपिसोड 14 सितंबर को प्रसारित होने जा रहा है। रोहित ने अपने किरदार 'ईशान' के सफर को याद करते हुए एक बेहद भावुक नोट लिखा है। उन्होंने शो से जुड़े अपने अनुभवों को याद किया और इस कठिन समय में उनका साथ देने के लिए साथी कलाकारों, पूरी प्रोडक्शन टीम और अपने फैंस का दिल से आभार जताया है।
बता दें कि जुलाई में रोहित की गिरफ्तारी के बाद मेकर्स ने उन्हें शो से बाहर कर दिया था और उनकी जगह अभिनेता कृष्णा कौल को लीड रोल में शामिल किया गया था। हालांकि जमानत मिलने से उन्हें और उनके परिवार को राहत मिली है, लेकिन मामले की कानूनी प्रक्रिया और कोर्ट ट्रायल अभी भी जारी रहेगा।

Loading comments...