BREAKING
FAC News
Back

परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद, 1965 की जंग के हीरो का 60वाँ शहीदी दिवस शानदार तरीके से मनाया गया और शहीद को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।

Tabish | | views
परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद, 1965 की जंग के हीरो का 60वाँ शहीदी दिवस शानदार तरीके से मनाया गया और शहीद को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।

शहीद वीर अब्दुल हमीद फाउंडेशन


नई दिल्ली (कमर अहमद):- जामिया हमदर्द के साथ शहीद वीर अब्दुल हमीद मार्ग पर लगी परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर आज शानदार कार्यक्रम हुआ। इस प्रोग्राम में शहीद वीर अब्दुल हमीद की शहादत पर सभी वक्ताओं ने रोशनी डाली।


इस कार्यक्रम में मेहमान-ए-खुसूसी संगम विहार विधानसभा से विधायक श्री चंदन कुमार चौधरी जी और डॉ. सलमान अली साहब रहे। साथ ही संगम विहार कब्रिस्तान कमेटी के जनरल सेक्रेटरी डॉ. दूल्हा खान सजाद, महबूब सलमानी साहब, हाजी शकील साहब, गरीब नवाज मस्जिद से आफताब साहब, तुगलकाबाद एक्सटेंशन से गरीब नवाज मस्जिद के सदर हाजी अतहर साहब, शराफत खान साहब, खुर्शीद साहब, वकील साहब, अख्तर अंसारी साहब, पत्रकार इशाकत साहब, राह-टू-केयर फाउंडेशन से आरिफ साहब, अकरम साहब, अतीक साहब, सोनू साहब, महेश जी, अनवर साहब, जमील साहब, पत्रकार यासीन कुरैशी साहब, लुकमान साहब, सगीर साहब, नौशाद साहब, नदीम मलिक साहब, इमरान साहब, फिरोज साहब, सोनेलाल जी, अनीस जी, महशर साहब, कैसर साहब, मो. सलीम, मो. मुस्तकीम मंसूरी, मो. नईम अंसारी, दिलशाद अहमद, रऊफ मास्टर जी, खुर्शीद आलम, आलम भाई, मो. फरीद और कई लोग शामिल रहे।


इस मौके पर ज्यादातर जिम्मेदारों ने शहीद वीर अब्दुल हमीद की शहादत को याद कराते हुए कहा कि हम सभी शहीद वीर अब्दुल हमीद की शहादत को कभी भूल नहीं सकते, देश के लिए हर शहादत अहमियत रखती है। शहीद वीर अब्दुल हमीद एक ऐसे शहीद हैं जिन पर पूरा देश गर्व करता है क्योंकि पाकिस्तान का कश्मीर और अमृतसर पर कब्जा करने का ख्वाब वीर अब्दुल हमीद ने अपनी हिम्मत, अपने जज्बे से छोटी सी गन से तबाह कर दिया, साथ ही अमेरिका के पैटन टैंक फोड़कर अमेरिका का घमंड भी चकनाचूर किया, इसलिए ये शहादत देश के लिए बहुत अहमियत रखती है।


विधायक चंदन कुमार चौधरी जी ने शहीद वीर अब्दुल हमीद को खिराज-ए-अकीदत पेश की साथ ही अपने वक्तव्य में शहीद की कुर्बानी को याद किया। डॉक्टर सलमान अली ने भी शहीद वीर अब्दुल हमीद की शहादत को याद किया और अपने संबोधन में लोगों को शहीद वीर अब्दुल हमीद की अहमियत बताई, इसी कड़ी में डॉ. दूल्हा खान, पत्रकार मो. मुशर्रत, हाजी अतहर, पत्रकार इशाकत, डॉ. आरिफ, पत्रकार क़मर अहमद, अजीम इदरीसी अमरोहा,गुलाम मोहम्मद गुलाम मुस्तफा, मो आरिफ,उमर इदरीसी,,ने भी शहीद वीर अब्दुल हमीद को मंच से याद किया और उनकी अहमियत बताई।


याद होगा पिछली साल 10 सितंबर 2025 को शहीद वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा का अनावरण किया गया था। इस प्रतिमा का अनावरण क्षेत्रीय विधायक चंदन कुमार चौधरी जी, जामिया हमदर्द के वीसी अफसर आलम साहब, रजिस्ट्रार कर्नल ताहिर मुस्तफा, इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज अजहर इदरीसी, शहीद वीर अब्दुल हमीद के पौत्र डॉ. जावेद ने किया था। उस मौके पर वीसी प्रोफेसर अफसर आलम ने विधायक चंदन कुमार चौधरी जी से कहा था कि इस एमबी रोड का नाम शहीद वीर अब्दुल हमीद रोड होना चाहिए, तब श्रीमान विधायक जी ने इस बात को कहा था कि मैं इसके लिए प्रयास करूंगा।


आज के कार्यक्रम की सफलता टीम की मेहनत से हो सकी, इसमें नदीम मलिक, अतीक, आलम, सोनू, फरयाद जी, नाजिम, रिहान खान, रोहित सनेई, डॉ. आसिफ, डॉ. आरिफ, डॉ. रफाकत, डॉ. अली के सहयोग से मुमकिन हो सका।


*लेखक*पत्रकार*:-

*क़मर अहमद*

*9999788492*

परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद, 1965 की जंग के हीरो का 60वाँ शहीदी दिवस शानदार तरीके से मनाया गया और शहीद को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News