BREAKING
FAC News
Back

पत्नी की हत्या का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, नागपुर से दबोचा गया पति और उसका साथी

Tabish | | — views
पत्नी की हत्या का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, नागपुर से दबोचा गया पति और उसका साथी

ठाणे:ठाणे शहर के कासारवडवली पुलिस थाना क्षेत्र में हुई एक महिला की बेरहमी से हत्या के मामले को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। ठाणे क्राइम ब्रांच की वागले यूनिट 5 ने तकनीकी विश्लेषण और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को नागपुर से गिरफ्तार किया है।चरित्र पर शक के चलते की हत्यापुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी अमोल दिलीप वाघमारे (उम्र 45 वर्ष, व्यवसाय- रिक्शा चालक) को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इसी शक के चलते उसने अपने साथी कृपाल किशोर भैंसारे (उम्र 31 वर्ष) की मदद से चाकू से गला रेतकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था।नागपुर में छिपे थे आरोपीघटना के बाद समानांतर जांच कर रही वागले यूनिट 5 को सूचना मिली कि दोनों आरोपी नागपुर के पांचपावली इलाके में छिपे हुए हैं। पुलिस की एक विशेष टीम तुरंत नागपुर के लिए रवाना हुई। तकनीकी सर्विलांस की मदद से टीम ने पांचपावली के कुंजीलाल पेठ और लश्करीबाग इलाके से दोनों आरोपियों को 23 सितंबर 2026 को हिरासत में ले लिया।पूछताछ में कबूला जुर्मआरोपियों को ठाणे लाकर जब गहन पूछताछ की गई, तो आरोपी अमोल वाघमारे ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी कृपाल भैंसारे की मदद से ही इस वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।इन्होंने की सफल कार्रवाईयह पूरी कार्रवाई सह पुलिस आयुक्त डॉ. पंजाबराव उगले, पुलिस उपायुक्त (क्राइम) अमरसिंह जाधव और सहायक पुलिस आयुक्त (क्राइम) शेखर बागड़े के मार्गदर्शन में की गई। इस ऑपरेशन को वागले यूनिट 5 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक गोरखनाथ घार्गे,

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News