BREAKING
FAC News
Back

पतंजलि के घी को नकली बताने पर 50 करोड़ की मानहानि का केस झेल रहे भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा में एक बार फिर बड़ा बयान दिया है

Tabish | | views
पतंजलि के घी को नकली बताने पर 50 करोड़ की मानहानि का केस झेल रहे भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने गोंडा में एक बार फिर बड़ा बयान दिया है

उन्होंने कहा कि कनाडा और सिंगापुर का कचरा रिफाइन करके यहां घी के नाम पर बेचा जा रहा है। बाबा रामदेव के बहुत से प्रोडक्ट कई देशों में पहले से ही बंद हो चुके हैं।

गोंडा में मीडिया से बात करते हुए बृजभूषण ने कहा कि पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने उनके खिलाफ 50 करोड़ का मानहानि का मुकदमा मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में किया है। इस पर उन्होंने कहा कि उसमें हमारी क्या गलती है? चर्चा, पर्चा और खर्चा राजनीति के लक्षण हैं। पहले कुछ प्रकरण में चर्चा में थे, अब बाबा जी की कृपा से फिर नकली घी की चर्चा में हैं। मैंने बोल रखा है कि अदालत मुझे सजा करे, बंद करे, मैं जमानत नहीं कराऊंगा, जेल जाऊंगा।


उन्होंने कहा कि जेल जाने से देश में नकली खाद्य पदार्थों को लेकर जागरूकता फैलेगी। गांव-गांव में नकली मिठाई, नकली मावा, नकली दही और नकली तेल बिक रहा है। अगर वह जेल गए तो जनता में लहर पैदा होगी। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि जिस कंपनी के 14-14 प्रोडक्ट गायब हो चुके हों, जो तीन बार सुप्रीम कोर्ट से माफी मांग चुकी हो, वही कंपनी उन पर केस कर रही है। पिथौरागढ़ में 2022 में खाद्य सुरक्षा विभाग के मामले में कंपनी पर जुर्माना लग चुका है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News