मुंबई: मालवणी, मालाड, गोराई, बोरीवली और दहिसर क्षेत्र में कथित रूप से चल रहे ऑनलाइन मटका और सट्टेबाजी के कारोबार को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कुछ स्थानों पर “डॉट”, “सिल्वर कॉइन” और “कटिंग” जैसे नामों के माध्यम से कथित सट्टा गतिविधियां संचालित किए जाने की चर्चा है।
बताया जा रहा है कि इस कथित नेटवर्क से जुड़े कुछ लोगों द्वारा अलग-अलग इलाकों में लिंक और एजेंट नेटवर्क के माध्यम से कारोबार बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। सूत्रों में कृष्णा शेट्टी, अमित ठक्कर, देवीलाल और रोहन अनावकर के नामों का भी उल्लेख किया जा रहा है। हालांकि, इन व्यक्तियों की कथित भूमिका की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित आरोपों की आधिकारिक जांच आवश्यक है।
चारकोप से मालाड-दहिसर तक नेटवर्क फैलने का दावा
कांदिवली के चारकोप क्षेत्र में “कटिंग” के नाम पर कथित सट्टा कारोबार को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि यदि ऐसे अवैध कारोबार पर समय रहते रोक नहीं लगाई गई तो इसके नए लिंक अन्य इलाकों में भी सक्रिय हो सकते हैं।
कुछ स्थानीय लोगों को आशंका है कि सट्टा कारोबार को लेकर अलग-अलग गुटों के बीच विवाद बढ़ने पर गैंगवार जैसी स्थिति भी पैदा हो सकती है। हालांकि, ऐसी किसी आशंका की भी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल
सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि मालवणी से दहिसर तक इस प्रकार की गतिविधियां वास्तव में चल रही हैं, तो स्थानीय पुलिस, संबंधित ACP, DCP तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (उत्तर प्रादेशिक विभाग) की ओर से अब तक कितनी कार्रवा

Loading comments...