BREAKING
FAC News
Back

पुणे में कॉस्मेटिक ज्वेलरी शॉप की आड़ में चल रहा था ड्रग्स का धंधा; 22 वर्षीय युवती गिरफ्तार, 2 लाख से अधिक का माल जब्त

Tabish | | — views
पुणे में कॉस्मेटिक ज्वेलरी शॉप की आड़ में चल रहा था ड्रग्स का धंधा; 22 वर्षीय युवती गिरफ्तार, 2 लाख से अधिक का माल जब्त

पुणे:पुणे के विमाननगर इलाके में कॉस्मेटिक और ज्वेलरी दुकान के नाम पर चल रहे एक अवैध धंधे का विमानतल पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में एक 22 वर्षीय युवती को गिरफ्तार किया है, जो इस दुकान की आड़ में प्रतिबंधित ई-सिगरेट (वेप), हुक्का फ्लेवर और गांजा बेच रही थी। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 2 लाख 17 हजार 100 रुपये का माल जब्त किया है।


विमानतल पुलिस के अंमलदार हरिप्रसाद पुंडे और लालू कोल्हे को गुप्त सूचना मिली थी कि विमाननगर के 'लंकड ड्रीम लैंड' स्थित 'क्लाउड कार्टेल' नाम की कॉस्मेटिक ज्वेलरी शॉप में अवैध रूप से प्रतिबंधित ई-सिगरेट, हुक्का फ्लेवर और नशीले पदार्थ बेचे जा रहे हैं। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने 3 नवंबर को दुकान पर छापा मारा।


पुलिस ने जब दुकान और बाहर खड़ी दोपहिया वाहन की डिकी की तलाशी ली, तो वहां से वेप सिगरेट, हुक्का फ्लेवर्स और 130 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने कुल 2,17,100 रुपये का माल जब्त कर लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवती अभिलाषा पंकज अहिरराव (उम्र 22 वर्ष, निवासी विमाननगर, पुणे) को हिरासत में लिया है।


कंपनियों और कॉलेज के छात्रों को करती थी टारगेट

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी युवती ने पहले डेक्कन इलाके में अपनी दुकान बंद की थी। इसके बाद उसने विमाननगर में आईटी कंपनियों, नामी कॉलेजों और युवाओं को टारगेट करने के लिए कॉस्मेटिक ज्वेलरी की दुकान खोली। वह फोन पर ऑर्डर लेकर इन प्रतिबंधित और नशीले उत्पादों की चोरी-छिपे बिक्री करती थी।


आरोपी युवती के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) कानून, इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट प्रतिबंध कानून 201

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News