पुणे:पुणे के प्रसिद्ध रीलस्टार और सोशल मीडिया इन्फ्लुएन्सर संतोष पंडित को पुलिस ने आधी रात को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटील के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और मानहानिकारक वीडियो तथा कंटेंट प्रसारित करने के आरोपों के बाद की गई है।तड़के 1 बजे पुलिस ने दी दबिशमिली जानकारी के मुताबिक, 3 सितंबर की तड़के करीब 1 बजे कोथरुड पुलिस (Kothrud Police) की एक टीम संतोष पंडित के निवास स्थान पर पहुंची और उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया。गिरफ्तारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरलसंतोष पंडित की गिरफ्तारी के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पंडित पुलिसकर्मियों से बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस की गाड़ी में बैठने से पहले वे अपने परिवार को अपना मोबाइल फोन, गाड़ी की चाबी और कमर का बेल्ट सौंपते हुए नजर आ रहे हैं।कोथरुड पुलिस कर रही है मामले की जांचइस पूरे मामले में कोथरुड पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई एवं जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है。 आधी रात को हुई इस अचानक गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
पुणे: रीलस्टार संतोष पंडित को आधी रात को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मंत्री चंद्रकांत पाटील पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप
How did you feel about this news?

Loading comments...