BREAKING
FAC News
Back

पुणे सत्र न्यायालय ने यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर संतोष गजानन पंडित को नियमित जमानत दे दी है

Tabish | | views
पुणे सत्र न्यायालय ने यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर संतोष गजानन पंडित को नियमित जमानत दे दी है

संतोष पंडित को महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री चंद्रकांत पाटिल और पुणे महानगरपालिका की एक पूर्व महिला कॉर्पोरेटर के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक, अश्लील और मानहानिकारक वीडियो पोस्ट करने के आरोप में कोथरुड पुलिस ने गिरफ्तार किया था।


अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एस. यू. वडगावकर ने संतोष पंडित को ₹25,000 के निजी मुचलके और इतनी ही राशि के जमानतदार पर रिहा करने का आदेश दिया


दालत ने स्पष्ट किया कि इस मामले से जुड़े डिजिटल सबूत पहले से ही पुलिस के पास हैं और जांच के लिए आरोपी को आगे हिरासत में रखने की आवश्यकता नहीं है।


कोर्ट ने पंडित पर सख्त शर्तें लागू की हैं। वे शिकायतकर्ता से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संपर्क नहीं कर सकते और न ही मामले के किसी सबूत के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करेंगे।


न्यायालय ने यह भी साफ किया कि जमानत मिलने का मतलब यह नहीं है कि आरोपी आरोपों से बरी हो गया है, मामले की आगे की कानूनी कार्यवाही जारी रहेगी।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News