BREAKING
FAC News
Back

राहुल के बाद अब शरद पवार ने फोड़ा बम … विधानसभा चुनाव से पहले दो लोगों ने दिया था १६० सीटें जिताने का ऑफर

| | views
राहुल के बाद अब शरद पवार ने फोड़ा बम … विधानसभा चुनाव से पहले दो लोगों ने दिया था १६० सीटें जिताने का ऑफर
राहुल के बाद अब शरद पवार ने फोड़ा बम … विधानसभा चुनाव से पहले दो लोगों ने दिया था १६० सीटें जिताने का ऑफर………….. मुंबई…लोकसभा और विधानसभा चुनावों में सत्ताधारी दल और चुनाव आयोग द्वारा मिलकर की गई वोट चोरी का खुलासा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सबूतों के साथ किया। इसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद शरद पवार ने भी कल एक बड़ा बम फोड़ा है। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में दो लोग उनसे मिले थे, जिन्होंने उन्हें १६० सीटें जिताने का ऑफर दिया था। राष्ट्रवादी कांग्रेस की मंडल यात्रा कल नागपुर से शुरू हुई। यह यात्रा अगले ४० दिनों तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में जाएगी। इस अवसर पर आयोजित एक प्रेस कॉन्प्रâेंस में शरद पवार ने वोट चोरी के मुद्दे पर राहुल गांधी की भूमिका का जोरदार समर्थन किया और चुनावों में होने वाली हेराफेरी के बारे में एक बड़ा दावा किया। शरद पवार ने कहा कि विधानसभा चुनाव घोषित होने से पहले दो लोग दिल्ली में मेरे पास आए थे। उन दो लोगों के नाम और पते अब मेरे पास नहीं हैं। उन्होंने मुझसे कहा था कि महाराष्ट्र विधानसभा की २८८ सीटें हैं और हम आपको १६० सीटें जिताने की गारंटी देते हैं। लेकिन उस समय चुनाव आयोग जैसी संस्था के बारे में मेरे मन में कोई संदेह नहीं था। ऐसे लोग मिलते रहते हैं इसलिए मैंने इसे नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद मैंने उन लोगों को राहुल गांधी से मिलवाया। उन लोगों ने अपनी बात उनके सामने भी रखी। उस समय हमने यह रुख अपनाया कि हमें इस काम में भाग नहीं लेना चाहिए। यह हमारा रास्ता नहीं है। हम जनता के दरबार में जाएंगे। राहुल गांधी से हलफनामा मांगना गलत शरद पवार ने कहा कि राहुल गांधी ने गहन अध्ययन के बाद मतदाता सूची में गड़बड़ी के मुद्दे उठाए हैं। उन्होंने सबूतों के साथ यह भी बताया कि वैâसे एक ही घर में ४० लोगों ने मतदान किया। उन्होंने ऐसे कई उदाहरण दिए और सिर्फ उदाहरण ही नहीं, बल्कि उनके लिए आधार भी प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि चुनाव आयोग ने भी इस पर ध्यान देने का पैâसला किया है। उन्होंने राहुल गांधी को चर्चा के लिए बुलाया। हालांकि, इसके लिए हलफनामे की शर्त रखना गलत है। चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है। राहुल ने बताया कि उन्होंने संसद में पहले ही शपथ ली हुई है इसलिए उन्हें अलग से शपथ लेने की जरूरत नहीं है। चुनाव आयोग का यह आग्रह करना सही नहीं है। शरद पवार ने कहा कि राहुल गांधी ने जो प्रस्तुति दी है, उसमें गहराई से जाने की जरूरत है।

How did you feel about this news?

Related News

National

पेट्रोल का शगुन 111

पेट्रोल का शगुन 111
National

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही
National

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………
National

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………
National

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………
National

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………
National

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………
National

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

Comments

Loading comments...

Related News