BREAKING
FAC News
Back

राजामौली-महेश बाबू की फिल्म 'वाराणसी' के राइट्स के लिए खरीदारों में मची होड़, 275 करोड़ रुपये से ऊपर के मिले ऑफर

Tabish | | — views
राजामौली-महेश बाबू की फिल्म 'वाराणसी' के राइट्स के लिए खरीदारों में मची होड़, 275 करोड़ रुपये से ऊपर के मिले ऑफर

हैदराबाद:दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली और सुपरस्टार महेश बाबू की आने वाली महात्वाकांक्षी फिल्म 'वाराणसी' को लेकर फिल्म इंडस्ट्री और ट्रेड मार्किट में भारी उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि फिल्म की थिएट्रिकल रिलीज में अभी काफी समय बाकी है, लेकिन इसके डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स (वितरण अधिकार) को हथियाने के लिए बड़े-बड़े खरीदार अभी से रेस में शामिल हो चुके हैं।

तेलुगु राज्यों में रिकॉर्डतोड़ डील की उम्मीद

ट्रेड जगत से आ रही ताजा रिपोर्टों के अनुसार, तेलुगु राज्यों (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना) के थिएट्रिकल राइट्स इस समय पूरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे बड़ी चर्चा का विषय बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि मेकर्स को इन दोनों राज्यों के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स के लिए 275 करोड़ रुपये से भी ज्यादा के बड़े ऑफर मिल रहे हैं। अगर मेकर्स इस कीमत पर डील पक्की करते हैं, तो यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक नया रिकॉर्ड बना देगी।

बड़े फिल्म मेकर्स के बीच कड़ी टक्कर

तेलुगु ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो शुरुआती दौर में ही मशहूर डिस्ट्रीब्यूटर्स और प्रोड्यूसर्स दिल राजू और मैत्री मूवी मेकर्स ने फिल्म के निजाम (Nizam) इलाके के राइट्स में गहरी दिलचस्पी दिखाई है। उस समय मैत्री मूवी मेकर्स ने बेहद ऊंची बोली लगाकर सबको हैरान कर दिया था।

अभी आधिकारिक घोषणा का इंतजार

हालांकि, ट्रेड विशेषज्ञों का साफ कहना है कि 275 करोड़ रुपये से ऊपर का यह आंकड़ा फिलहाल खरीदारों की तरफ से दिया गया एक शुरुआती ऑफर है। मेकर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स के बीच बातचीत काफी पहले से चल रही है, लेकिन इसे अभी अंतिम बिजनेस डील नहीं माना जाना चाहिए, क्योंकि इस डील को लेकर अभी तक कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News