रील वायरल होने के बाद तस्कर सहित ७ गिरफ्तार…५ गाड़ियां जब्त
FAC News Desk
|
|
— views
रील वायरल होने के बाद तस्कर सहित ७ गिरफ्तार…५ गाड़ियां जब्त……….
मुंबई…महायुति सरकार में गुंडों का बोलबाला साफतौर पर नजर आ रहा है। आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने वाले व्यक्ति के जेल से जमानत पर छूटने के बाद जोरदार जुलूस निकालने की घटना सामने आई है। वैसे जुलूस का वीडियो वायरल करना तस्कर तथा उसके गुर्गों को भारी पड़ गया। ज्ञात हो कि ड्रग्स तस्करी के मामले में स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ, अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट), १९८५ की संबंधित धाराओं के तहत कामरान मोहम्मद खान को गिरफ्तार किया गया था। ठाणे मध्यवर्ती कारागृह (सेंट्रल जेल) में बंद कामरान को जमानत मिली और १६ जुलाई को उसे रिहा किया गया।
जेल के बाहर पहले से ही जमा ३५-४० गुर्गों (जिसमें कुछ नामजद अपराधी भी शामिल थे) ने कामरान के बाहर कदम रखते ही नारेबाजी करते हुए उसका एक फिल्मी हीरो की तरह जोरदार स्वागत किया। अपने रसूख और दबदबे की नुमाइश करने के उद्देश्य से गुर्गों ने ठाणे से मीरा रोड के नया नगर इलाके में पहुंचते ही ऐसा जुलूस निकाला कि स्थानीय लोगों को लगा कि कोई फिल्मी हस्ती या बहुत ब़़ड़े नेता का आगमन हुआ है। पटाखों और नारों के शोर के बीच खुद कामरान पजेरो गाड़ी की प्रâंट सीट पर बैठा और आगे पीछे आधा दर्जन कारों का रेला चला। इतना ही नहीं, उसके समर्थकों ने जगह-जगह उसका स्वागत भी किया।
१६ जुलाई की इस घटना के तीन दिन बाद गुर्गों ने ब़ड़ी ही शान से इंस्टाग्राम पर जुलूस का वीडियो अपलोड कर दिया। सोशल मीडिया पर रील वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और वीडियो के आधार पर ३९ लोगों के खिलाफ जमावबंदी आदेश का उल्लंघन करने के लिए नया नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया। कामरान मोहम्मद खान के अलावा ६ लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पजेरो सहित पांच आलीशान गाड़ियों को जब्त कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में सलीम दाऊद शेख, फहाद अब्दुल हमीद सय्यद, समीर यूसुफ शेख, फरहान मोहम्मद खान, रशीद असलम शेख और अदनान मोहम्मद खान का नाम शामिल है। आगे की जांच जारी है।
How did you feel about this news?

Loading comments...