विरार (महाराष्ट्र):महाराष्ट्र के विरार ईस्ट (चंदनसार रोड) क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट-2 ने एक घनी आबादी वाले रिहायशी इलाके की इमारत में चल रहे अवैध पटाखा कारखाने पर छापा मारा है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध पटाखे, विस्फोटक रसायन और कच्चा माल बरामद किया है, जिसकी कुल कीमत लगभग 12.98 लाख रुपये आंकी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, विरार ईस्ट के चंदनसार मुख्य मार्ग पर 'मर्चेंट एंटरप्रायझेस' नामक पटाखों की दुकान के ऊपरी मंजिलों पर यह अवैध निर्माण कार्य चल रहा था. सुरक्षा मानकों और नियमों को ताक पर रखकर, बिना किसी आवश्यक अनुमति (परमिशन) के रिहायशी क्षेत्र के भीतर ही खतरनाक पटाखों का निर्माण धड़ल्ले से किया जा रहा था.
जब क्राइम ब्रांच की टीम ने मौके पर औचक छापेमारी की, तो परिसर के भीतर 17 मजदूर असुरक्षित तरीके से पटाखे बनाते हुए पाए गए। बताया जा रहा है कि इनमें कुछ नाबालिग भी शामिल हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि की जा रही है। यह पूरी गतिविधि घनी आबादी के बीच और स्थानीय पुलिस चौकी के नजदीक संचालित हो रही थी, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, रिहायशी इलाकों में ज्वलनशील और विस्फोटक पदार्थों का इस तरह से अवैध भंडारण व निर्माण करना बेहद खतरनाक है। यदि निर्माण के दौरान जरा सी भी लापरवाही या शॉर्ट सर्किट जैसी घटना होती, तो एक बड़ा विस्फोट या भीषण आग लग सकती थी, जिससे आसपास के सैकड़ों नागरिकों की जान जोखिम में पड़ जाती।
इस बड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस ने

Loading comments...