BREAKING
FAC News
Back

सांताक्रूज़ में शान-ओ-शौकत से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, हाजी इब्राहीम शेख़ ‘भाईजान’ का शानदार आयोजन

Tabish | | views
सांताक्रूज़ में शान-ओ-शौकत से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, हाजी इब्राहीम शेख़ ‘भाईजान’ का शानदार आयोजन

सांताक्रूज़ में शान से लहराया तिरंगा

हाजी इब्राहीम शेख़ ‘भाईजान’ के आयोजन में उमड़ा जनसैलाब

हसनाबाद लेन में NCP जिला अध्यक्ष अरशद अमीर ने फहराया तिरंगा,गूंजे ‘जय हिंद’ के नारे

बोहरा समाज के बैंड की राष्ट्रधुन से गूंजा सांताक्रूज़,

देशभक्ति के जज़्बे में डूबे लोग

80वें स्वतंत्रता दिवस पर एकता और भाईचारे का पैग़ाम,

हाजी इब्राहीम शेख़ ने की शानदार मेज़बानी

तिरंगा फहराने के साथ समाजसेवियों का सम्मान,

बच्चों में नाश्ता व टिफिन बांटकर दिया मोहब्बत का संदेश

(रिपोर्ट : एडिटर जफ़र सिद्दीकी

बुलंद दुनिया न्यूज़ चैनल)

मुंबई :- 80वें स्वतंत्रता दिवस के मुबारक मौक़े पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एवं महाराष्ट्र हज कमिटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी इब्राहीम शेख़ ‘भाईजान’ की जानिब से हसनाबाद लेन, बेंज हॉस्पिटल के सामने, सांताक्रूज़ पश्चिम में भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया।

इस मौक़े पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उत्तर मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष अरशद अमीर के हाथों राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जैसे ही तिरंगा शान से लहराया, पूरा माहौल देशभक्ति के जज़्बे से सराबोर हो गया। मौजूद लोगों ने ‘जय हिंद’ और ‘हिंदुस्तान ज़िंदाबाद’ के नारों के साथ तिरंगे को सलामी दी।

कार्यक्रम में सभी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत कर 80वें जश्ने आज़ादी को पुरख़ुलूस अंदाज़ में मनाया।

इस दौरान देश की एकता, अखंडता, अमन और तरक़्क़ी के लिए संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज़ादी सिर्फ़ जश्न मनाने का नाम नहीं, बल्कि मुल्क के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी, वफ़ादारी और भाईचारे को मज़बूत करने का पैग़ाम है।

समारोह की ख़ास बात रही कि बोहरा समाज के बैंड ने शानदार राष्ट्रधुन पेश कर तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रधुन के दौरान पूरा सांताक्रूज़ देशभक्ति के जज़्बे से गूंज उठा।

इस मुबारक मौक़े पर छोटे बच्चों के लिए नाश्ते और खाने की टिफिन का भी इंतज़ाम किया गया तथा बच्चों में उसका वितरण किया गया। इस सराहनीय पहल की उपस्थित लोगों ने ख़ूब तारीफ़ की।

कार्यक्रम के दौरान सभी समाज की नामचीन शख्सियतों को हाजी इब्राहीम शेख़ ‘भाईजान’ की ओर से शाल और बुके देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह ने कार्यक्रम में सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना को और मजबूत किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मुंबई महासचिव गफ्फार खान, युवा नेता मोहम्मद फ़हीम शेख़, मुंबई अध्यक्षा कला साहित्य देवयानी बेंद्रे, नामचीन शख्सियत कय्यूम तांबोली, जिला महासचिव सचिन नरेंद्र पाण्डेय, मुजीबुर्रहमान सिद्दीकी, युसुफ काजी, वरिष्ठ पत्रकार ज़फ़र सिद्दीकी, समाजसेवक हाजी रफ़ीक़ शेख़, आज़ाद खान, उस्मान खान ‘लाला’, मस्तान इनामदार, अब्दुर रहीम, शाकील कुरेशी,चिराग शेख, नासिर खान, जिया भाई, असलम शेख, ईलियाज शेख, सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

हाजी इब्राहीम शेख़ ‘भाईजान’ की जानिब से आयोजित यह समारोह सामाजिक एकता, भाईचारगी, अमन और वतन से मोहब्बत का ख़ूबसूरत पैग़ाम दे गया। तिरंगे की शान, राष्ट्रधुन की गूंज, बच्चों के लिए की गई सेवा और समाज की नामचीन हस्तियों के सम्मान के साथ सांताक्रूज़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस यादगार बन गया।

रिपोर्ट : एडिटर जफ़र सिद्दीकी

बुलंद दुनिया न्यूज़ चैनल

Sunetra Ajit Pawar

Praful Patel

Sunil Tatkare

NCPA Mumbai NCPSpeaks_Official

Parth Ajit Pawar

Shivajirao Garje

Sanjay Khodke - A Vision. Ncp Maharashtra

Haji Ebrahim Shaikh Bhaijaan Haji Ebrahim Shaikh Arshad Amir Syed Arshad Amir Syed

Fahim Ebrahim Shaikh

Mohmad Rafik Shaikh Gaffar Khan Usman Khan

Zafarsiddique Siddiqui

Irshad Kazi

सांताक्रूज़ में शान-ओ-शौकत से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस,

हाजी इब्राहीम शेख़ ‘भाईजान’ का शानदार आयोजन

सांताक्रूज़ में शान से लहराया तिरंगा

हाजी इब्राहीम शेख़ ‘भाईजान’ के आयोजन में उमड़ा जनसैलाब

हसनाबाद लेन में NCP जिला अध्यक्ष अरशद अमीर ने फहराया तिरंगा,गूंजे ‘जय हिंद’ के नारे

बोहरा समाज के बैंड की राष्ट्रधुन से गूंजा सांताक्रूज़,

देशभक्ति के जज़्बे में डूबे लोग

80वें स्वतंत्रता दिवस पर एकता और भाईचारे का पैग़ाम,

हाजी इब्राहीम शेख़ ने की शानदार मेज़बानी

तिरंगा फहराने के साथ समाजसेवियों का सम्मान,

बच्चों में नाश्ता व टिफिन बांटकर दिया मोहब्बत का संदेश

(रिपोर्ट : एडिटर जफ़र सिद्दीकी

बुलंद दुनिया न्यूज़ चैनल)

मुंबई :- 80वें स्वतंत्रता दिवस के मुबारक मौक़े पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एवं महाराष्ट्र हज कमिटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी इब्राहीम शेख़ ‘भाईजान’ की जानिब से हसनाबाद लेन, बेंज हॉस्पिटल के सामने, सांताक्रूज़ पश्चिम में भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया गया।

इस मौक़े पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी उत्तर मध्य मुंबई जिला अध्यक्ष अरशद अमीर के हाथों राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जैसे ही तिरंगा शान से लहराया, पूरा माहौल देशभक्ति के जज़्बे से सराबोर हो गया। मौजूद लोगों ने ‘जय हिंद’ और ‘हिंदुस्तान ज़िंदाबाद’ के नारों के साथ तिरंगे को सलामी दी।

कार्यक्रम में सभी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में शिरकत कर 80वें जश्ने आज़ादी को पुरख़ुलूस अंदाज़ में मनाया।

इस दौरान देश की एकता, अखंडता, अमन और तरक़्क़ी के लिए संकल्प लिया गया। वक्ताओं ने कहा कि आज़ादी सिर्फ़ जश्न मनाने का नाम नहीं, बल्कि मुल्क के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी, वफ़ादारी और भाईचारे को मज़बूत करने का पैग़ाम है।

समारोह की ख़ास बात रही कि बोहरा समाज के बैंड ने शानदार राष्ट्रधुन पेश कर तिरंगे को सलामी दी। राष्ट्रधुन के दौरान पूरा सांताक्रूज़ देशभक्ति के जज़्बे से गूंज उठा।

इस मुबारक मौक़े पर छोटे बच्चों के लिए नाश्ते और खाने की टिफिन का भी इंतज़ाम किया गया तथा बच्चों में उसका वितरण किया गया। इस सराहनीय पहल की उपस्थित लोगों ने ख़ूब तारीफ़ की।

कार्यक्रम के दौरान सभी समाज की नामचीन शख्सियतों को हाजी इब्राहीम शेख़ ‘भाईजान’ की ओर से शाल और बुके देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह ने कार्यक्रम में सामाजिक एकता और भाईचारे की भावना को और मजबूत किया।

कार्यक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मुंबई महासचिव गफ्फार खान, युवा नेता मोहम्मद फ़हीम शेख़, मुंबई अध्यक्षा कला साहित्य देवयानी बेंद्रे, नामचीन शख्सियत कय्यूम तांबोली, जिला महासचिव सचिन नरेंद्र पाण्डेय, मुजीबुर्रहमान सिद्दीकी, युसुफ काजी, आहद ईब्राहीम शेख, वरिष्ठ पत्रकार ज़फ़र सिद्दीकी, समाजसेवक हाजी रफ़ीक़ शेख़, आज़ाद खान, उस्मान खान ‘लाला’, मस्तान इनामदार, अब्दुर रहीम, शाकील कुरेशी,चिराग शेख, नासिर खान, जिया भाई, असलम शेख, ईलियाज शेख, सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

हाजी इब्राहीम शेख़ ‘भाईजान’ की जानिब से आयोजित यह समारोह सामाजिक एकता, भाईचारगी, अमन और वतन से मोहब्बत का ख़ूबसूरत पैग़ाम दे गया। तिरंगे की शान, राष्ट्रधुन की गूंज, बच्चों के लिए की गई सेवा और समाज की नामचीन हस्तियों के सम्मान के साथ सांताक्रूज़ में 80वां स्वतंत्रता दिवस यादगार बन गया।

रिपोर्ट : एडिटर जफ़र सिद्दीकी

बुलंद दुनिया न्यूज़ चैनल

How did you feel about this news?

Related News

Navi Mumbai

नवी मुंबई में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नेरुल के लॉज पर छापा, तीन आरोपी गिरफ्तार

News

स्कूटी की डिक्की से 4 लाख रुपये की चोरी, जेरॉक्स दुकान के सामने खड़ी थी गाड़ी

मराठवाड़ा में सूखा घोषित करने की मांग, वंचित बहुजन आघाड़ी ने सौंपा ज्ञापन

Mumbai

कांदिवली पूर्व में 3000 वर्गफीट के खुले प्लॉट पर G+1 निर्माण को लेकर शिकायत, तत्काल कार्रवाई की मांग

गणेशोत्सव के लिए मुंबई तैयार; BEST चलाएगी 26 अतिरिक्त बसें, 2,925 अतिरिक्त लाइटों की व्यवस्था

Nanded

नांदेड में 'वेलनेस स्पा' पर पुलिस का छापा, मसाज पार्लर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश; 7 महिलाएं मुक्त, 3 गिरफ्तार

Pune

पुणे: रीलस्टार संतोष पंडित को आधी रात को पुलिस ने किया गिरफ्तार, मंत्री चंद्रकांत पाटील पर आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप

दिशा सालियान मौत मामले में बड़ा ट्विस्ट! बॉम्बे हाई कोर्ट ने CBI जांच के दिए आदेश

Comments

Loading comments...

Related News