BREAKING
FAC News
Back

सांताक्रुज़ में हज़रत सिद्दीक़ शाह रहमतुल्लाहि अलैह के उर्स पर हाजी इब्राहीम शेख भाईजान की ख़ुसूसी मौजूदगी

Tabish | | — views
सांताक्रुज़ में हज़रत सिद्दीक़ शाह रहमतुल्लाहि अलैह के उर्स पर हाजी इब्राहीम शेख भाईजान की ख़ुसूसी मौजूदगी

अकीदत के साथ मज़ार-ए-मुबारक पर फूलों की चादर व गिलाफ़ पेश किया


(रिपोर्ट : एडिटर जफ़रसिद्दीक़ी)

बुलंद दुनिया न्यूज़ चैनल


मुंबई, 28 सितंबर 2026:

सांताक्रुज़ स्थित दरगाह शरीफ़ हज़रत सिद्दीक़ शाह रहमतुल्लाहि अलैह (झाड़ वाले बाबा) में उर्स-ए-मुबारक के मौक़े पर अकीदतमंदों की ख़ुसूसी आमद रही। इस रूहानी मौक़े पर NCP (अजित पवार गुट) के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष एवं महाराष्ट्र हज कमिटी के पूर्व अध्यक्ष हाजी इब्राहीम शेख भाईजान ने अपने फ़रज़ंदों और अपनी टीम के साथ दरगाह शरीफ़ में हाज़िरी देकर ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश किया।

हाजी इब्राहीम शेख भाईजान ने हज़रत सिद्दीक़ शाह रहमतुल्लाहि अलैह के मज़ार-ए-मुबारक पर पूरे अदब व एहतराम के साथ फूलों की चादर और गिलाफ़ पेश किया तथा फ़ातिहा-ख़्वानी कर दुआएँ कीं। इस दौरान दरगाह शरीफ़ का माहौल रूहानी कैफ़ियत से सराबोर नज़र आया।

अकीदतमंदों ने बुज़ुर्ग-ए-दीन की बारगाह में अपनी अकीदत का इज़हार करते हुए मुल्क व मिल्लत की सलामती, अमन-ओ-आमान, ख़ुशहाली और भाईचारे के लिए ख़ुसूसी दुआएँ कीं।

दरगाह के ज़िम्मेदारों ने शाल ओढ़ाकर किया पुरख़ुलूस इस्तक़बाल

उर्स-ए-मुबारक के मौक़े पर दरगाह शरीफ़ के ज़िम्मेदारों की जानिब से हाजी इब्राहीम शेख भाईजान, उनके फ़रज़ंद असद इब्राहीम शेख और आहद इब्राहीम शेख, समाजसेवक युसुफ़ काज़ी साहब तथा एडिटर जफ़रसिद्दीक़ी का शाल ओढ़ाकर पुरख़ुलूस और शानदार इस्तक़बाल किया गया।

इस दौरान हाजी इब्राहीम शेख भाईजान ने दरगाह शरीफ़ के ज़िम्मेदारान और मौजूद अकीदतमंदों से मुलाक़ात की। उनके साथ मौजूद सभी लोगों ने भी मज़ार-ए-मुबारक पर हाज़िरी देकर अपनी अकीदत पेश की।

इस अकीदतमंदाना मौक़े पर रफ़ीक़ ज़रीवाला, समाजसेवक जफ़र साहब, मस्तान इनामदार, शाकीर कुरैशी, नासिर ख़ान, चिराग़ शेख समेत कई नामचीन ज़िम्मेदारान, समाजसेवक और अकीदतमंद मौजूद रहे।

उर्स-ए-मुबारक के दौरान दरगाह शरीफ़ में अकीदतमंदों की आमद का सिलसिला जारी रहा। फ़ातिहा-ख़्वानी, दुआओं और ख़िराज-ए-अक़ीदत के इस रूहानी माहौल ने पूरे परिसर को अकीदत व मोहब्बत की कैफ़ियत से भर दिया।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News