BREAKING
FAC News
Back

सात साल के चंदे का हिसाब मांगने पहुंचे कार्यकर्ता, वक्फ बोर्ड CEO के दफ्तर पर लटका मिला ताला!

Fariyad Ali | | — views
सात साल के चंदे का हिसाब मांगने पहुंचे कार्यकर्ता, वक्फ बोर्ड CEO के दफ्तर पर लटका मिला ताला!

वक्फ संपत्तियों में भ्रष्टाचार और धन्नीपुर मस्जिद के चंदे पर फूटा गुस्सा, सीईओ दफ्तर पर लटका मिला ताला

ब्यूरो रिपोर्ट फरियाद अली


लखनऊ। उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड में कथित भ्रष्टाचार, आरटीआई का जवाब न मिलने और अयोध्या की धन्नीपुर मस्जिद के नाम पर पिछले सात सालों से जमा हो रहे चंदे का हिसाब न दिए जाने को लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। सामाजिक कार्यकर्ता रिशा तुफैल के नेतृत्व में बोर्ड कार्यालय पहुंचे प्रतिनिधिमंडल को मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मासूम अली सर्वर का दफ्तर बंद मिला और दरवाजे पर ताला लटका नजर आया। सीईओ के न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने दफ्तर के नोटिस बोर्ड पर ही ज्ञापन चस्पा कर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

टीम में शामिल अतीकुर्रहमान अंसारी, हामिद रजा खान, वाहिद एडवोकेट और हिना कौसर ने आरोप लगाया कि उनकी टीम पिछले छह महीने से प्रदेश भर में वक्फ संपत्तियों के दुरुपयोग की जमीनी पड़ताल कर रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पिछले सात साल से कौम से धन्नीपुर मस्जिद के नाम पर चंदा लिया जा रहा है, लेकिन आज तक न तो आय-व्यय का सार्वजनिक ऑडिट कराया गया और न ही आरटीआई अधिनियम 2005 की धारा 6 व द्वितीय अपील (धारा 19) के बावजूद कोई सूचना दी गई।

प्रतिनिधिमंडल ने वक्फ अधिनियम 1995 की धारा 32, 52 और 52-ए का हवाला देते हुए कहा कि वक्फ की आमदनी गरीबों, यतीमों, बेवाओं, मदरसों और अस्पतालों पर खर्च होनी चाहिए, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी चुप्पी साधे बैठे हैं। मुख्यमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक शिकायत भेज चुके कार्यकर्ताओं ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही चंदे का पूरा हिसाब सार्वजनिक कर पारदर्शी ऑडिट व जवाबदेही तय नहीं की गई, तो यह लड़ाई सड़क से लेकर न्यायालय और हर सक्षम मंच तक लड़ी जाएगी।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News