BREAKING
FAC News
Back

सावदा के डायमंड स्कूल और जूनियर कॉलेज के छात्रों का विभागीय स्थर पर चयन एकाग्रता, सटीक नियोजन, रणनीती और निरंतर अभ्यास कामयाबी का राज़ : डॉ. हारून साठे

Tabish | | — views
सावदा के डायमंड स्कूल और जूनियर कॉलेज के छात्रों का विभागीय स्थर पर चयन  एकाग्रता, सटीक नियोजन, रणनीती और निरंतर अभ्यास कामयाबी का राज़ :  डॉ. हारून साठे

लियाकत शाह सावदा

महाराष्ट्र राज्य क्रीड़ा एवं युवा सेवा संचनालय, पुणे तथा जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय के तत्वावधान में आयोजित शालेय तालुकास्तरीय विविध स्पर्धाओं मैं सावदा डायमंड स्कूल और जूनियर कॉलेज के छात्रों ने कॅरम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुवे तालुकास्तरीय प्रतियोगिता शानदार कामयाबी हासिल की है.

स्कूल के चेयरमैन हाजी हारून सठे ने ने कहा की इस सफलता से अधिक से अधिक विद्यार्थियों को ऐसे मानसिक खेलों में भाग लेने और उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित होना चाहिए. खेल के प्रति आपकी एकाग्रता, सटीक नियोजन और हर एकाग्रता के पीछे की हाथ-आँख का तालमेल रणनीति और पूर्व-अनुमान सोच ने वास्तव में इस जीत को यादगार बना दिया है. आपने यह साबित कर दिया कि धैर्य और निरंतर अभ्यास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. आपके हाथ में मिली ट्राफी सभी छात्रों के लिए प्रेरेना का स्रोत बानेगी. सभी विजेताओं को मेरे और संन्स्थान के सभी पदाधिकारियों से हार्दिक बधाई.

हाल ही में संम्पन इस प्रतियोगिता में आयु गट 17 में जीशान शफीक शेख ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही दूसरे स्थान पे रहे आमिर शहीद अली का चुनाव जिलास्तरीय कॅरम प्रतियोगिता के लिए किया गया था. जिलास्तरीय स्तर कॅरम प्रतियोगिता मैं जीशान शफीक शेख ने जिले के कई दिग्गज प्रतियोगियों को हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया और आमिर शहीद अली ने तृतीय स्थान प्राप्त कर डिवीजन यानि विभागीय स्थर पर चुने गए. सभी प्रतियोगियों को क्रीड़ा प्रमुख आश्मीरा शेख, मनताशा शेख, आदिल शेख द्वारा मार्गदर्शन किया गया. इन प्रतियोगिताओं मैं खिलाड़ियों को आगे बढ़ने मैं डायमंड स्कूल के अध्यक्ष हाजी हारून सेठ, नाज़िम शेख इनका विशेष योगदान रहा और उन्हें भावी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी और पाठशाला के प्रधानाचार्य और शिक्षकगण सभी ने विजेताओं को बधाई दी.

फोटो कैप्शन : फोटो कैप्शन: इंटरनेशनल कैरम प्लेयर मोहसिन शेख, जलगांव में डिस्ट्रिक्ट लेवल कैरम टूर्नामेंट जीतने पर दाए तरफ तरफ जीशान शेख और बाए तरफ आमिर अली को ट्रॉफी देते हुए.

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News