BREAKING
FAC News
Back

सड़क किनारे खड़े तीन राहगीरों को मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर

Fariyad Ali | | — views
सड़क किनारे खड़े तीन राहगीरों को मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर

सड़क किनारे खड़े तीन राहगीरों को मारी टक्कर, दो की हालत गंभीर


ब्यूरो रिपोर्ट: फरियाद अली


यू.पी. बहराइच। जिले में तेज रफ्तार वाहनों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर का है, जहां लखनऊ की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दौरान सड़क किनारे खड़े तीन राहगीर कार की चपेट में आकर घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई।


जानकारी के अनुसार, लखनऊ की तरफ से आ रही कार अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे पलटते हुए वहां खड़े तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों राहगीर घायल हो गए। हादसे में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें लगी हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।


घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक दिलीप कुमार तिवारी और दीवान अजय पांडे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल भिजवाया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार और उसके चालक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया गया।


पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News