संवाददाता शोएब म्यानुंर मुंबई
महाराष्ट्र के खाटीक समाज, मटन व्यापारियों तथा बकरे-बकरियों (बकरी और भेड़) का परिवहन करने वाले भाइयों के साथ सड़कों पर होने वाली कथित लूटपाट, ओवरलोडिंग के नाम पर वाहनों को रोकना, आर्थिक एवं मानसिक उत्पीड़न और विभिन्न प्रकार के अन्याय की समस्याओं के स्थायी समाधान तथा न्याय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक में हाजी अरफात शैख मौजूद रहे। साथ में माननीय महाप्रबंधक डॉ. कलीम पाशा पठाण की उपस्थिति में आयोजित की गई बैठक में हिंदू खाटीक समाज, मुस्लिम खाटीक समाज, धनगर समाज के प्रतिनिधि, पशुधन परिवहनकर्ता, मटन व्यापारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा राज्य मुस्लिम खाटीक समाज के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस बैठक में संबंधित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा आगे की कार्रवाई और आवश्यक उपायों के संबंध में निर्णय लिए गए।
हाजी अरफात ने बताया कि में खुद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी से और पालक मंत्री आशीष सेलार, वाहन मंत्री प्रताप सणनायक, से बात करुंगा और आप लोग हलाल रोजी कमाते हैं इस पर जल्द बातचीत करुंगा। सरकार आपके साथ रहेगी आप लोगों को आंदोलन करने की जरूरत नहीं है। आज के बाद पुरी वाहतुक संगठन आपके साथ खड़ी रहेगी।
वहीं संगठन का केहना है की ओवरलोड गाड़ीयों को पुलिस वाले ज़ब्त कर लेते हैं पहले तो ऐसी गाड़ियां अगर ओवरलोड है तो बताना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं करते और इसे बेच देते हैं। बकरों की गाड़ी देख कर हफ्ता वसूली का धंधा होने लगता है हफ्ता वसूली करते हैं।


Loading comments...