BREAKING
FAC News
Back

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ किसान दिवस

Fariyad Ali | | views
सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ किसान दिवस

उ. प्र. बहराइच 19 अगस्त। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में ‘किसान दिवस’ आयोजित किया गया। किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारित करने का निर्देश दिया। बैठक में सीडीओ ने उपस्थित किसानों से कहा कि वह किसान दिवस बैठक में अपने सुझाव या शिकायत लिखित रूप में दिया करें ,जिससे उसका निस्तारण प्राथमिकता पर किया जा सके स उन्होंने किसानों से कहा कि वह अपनी समस्याएं शिकायतें व्यक्तिगत रूप से मिलकर दे सकते हैं ,जिसका निस्तारण उनके द्वारा प्राथमिकता पर किया जाएगा उन्होंने किसानों से अधिक आय प्राप्त करने हेतु प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने की सलाह दी। बैठक में उपस्थित किसानों से अपनी समस्यायें रखने को कहा।

प्रगतिशील कृषक हरिशरण सिंह ने कहा की राजापुर व बेल्थरा माइनर तथा भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष रामकुमार वर्मा ने जरवल नहर खंड 5 नहर को जल्द से जल्द चालू कराया जाए स उप निदेशक कृषि विनय कुमार वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना पी.एम.एफ.बी.वाई. के अन्तर्गत खरीफ 2026 में धान, मक्का और अरहर फसल अधिसूचित है किसान भाई धान मक्का और अरहर फसल का बीमा कराकर लाभ उठाएं स श्री वर्मा ने बताया कि किसान भाई 2 प्रतिशत प्रीमियम भुगतान कर जनसेवा केन्द्रों के माध्यम से अपनी फसलों का बीमा करा सकते है। जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव ने किसानों को बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध है ,कोई भी शिकायत आने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। जिला गन्ना अधिकारी बहराइच श्री आनन्द शुक्लस ने बताया कि चिलवरिया चीनी मिल का पर चल रहे बकाया सम्बन्धी जजमेन्ट आ गया है। कोर्ट ने किसानों का 100 प्रतिशत भुगतान कंसीडर करने को कहा है। अब सीओसी गठन का रास्ता साफ हो गया है। अक्टूबर 2026 के बाद जनपद के किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र मिलने की पूर्ण संभावना बन गई है।

उप कृषि निदेशक बहराइच विनय कुमार वर्मा ने कहा कि जिन किसानों द्वारा अपनी फॉर्म रजिस्ट्री नहीं बनवाई गई है, उसे अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र अथवा कृषि विभाग के क्षेत्रीय कर्मचारी से मिलकर बनवा लें स बैठक में उपस्थित ए.आर .कोऑपरेटिव जनपद बहराइच श्री देवेंद्र कुमार सिंह ने किसानों को वर्तमान धान की फसल में नैनो डी.ए.पी. और नैनो युरिया का प्रयोग करने की सलाह दिया,जिससे उनकी लागत में कमी आएगी स जीएम. डी.आई.सी. ने जनपद में संचालित मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवश्यक जानकारी प्रदान की स जिला उद्यान अधिकारी श्री दिनेश चौधरी ने किसानों को केला सहित अन्य साग, भाजी उत्पादन को अधिक दिनों तक सुरक्षित रखने के तरीके बताएं स बैठक में उपस्थित प्रगतिशील कृषक एवं प्रांत अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद श्री शशि भूषण लाल त्रिपाठी जी ने किसानों को प्राकृतिक खेती करने फर्टिलाइजर एवं कीटनाशकवों का कम उपयोग करने की सलाह दी।

इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता विद्युत नितिन कुमार, जागेश कुमार, सहायक अभियन्ता नलकूप ललित कुमार, जिला खाद्य एवं विपणन निरीक्षक आनन्द प्रकाश पटेल, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई धर्मेन्द्र सिंह, वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक राम खेलावन, महेन्द्र कुमार गुप्ता, प्रवेश कुमार, शंकर यादव, अतुल कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्रीमती प्रिया नन्दा, जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड कैलाश जोशी, कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉक्टर शैलेंद्र सिंह एवं डॉ अरुण कुमार राजभर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें। जनपद के प्रगतिशील कृषक शशांक सिंह, शिव कुमार, मनीष कुमार बाजपेयी, संजय श्रीवास्तव, हेमन्त कुमार सिंह, अनन्त प्रकाश मौर्या राहुल सिंह अमित कुमार सिंह राकेश कुमार अरुण कुमार राकेश कुमार गोस्वामी मुन्नालाल वर्मा जगन्नाथ प्रसाद मौर्य श्रीमती किरण वैश्य अर्पिता सिंह सहित अन्य कृषक एवं एफपीओ के निदेशकगण उपस्थित रहे।

How did you feel about this news?

Related News

Bahraich

जिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र महसी का किया भ्रमण

जिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र महसी का किया भ्रमण
Bahraich

एस. एस. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित

एस. एस. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित
Bahraich

स्वतंत्रता दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन सराहनीय सेवा के लिए उपनिरीक्षक हरेंद्र नाथ राय सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर रिजर्व पुलिस लाइन सराहनीय सेवा के लिए उपनिरीक्षक हरेंद्र नाथ राय सम्मानित
Bahraich

एस. एस. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित

एस. एस. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र सम्मानित
Bahraich

राजकीय आईटीआई में 10 अगस्त को आयोजित होगा अप्रेन्टिसशित मेला

राजकीय आईटीआई में 10 अगस्त को आयोजित होगा अप्रेन्टिसशित मेला
Bahraich

बहराइच पुलिस का एक और बड़ा प्रहार, अपराधियों में मचा हड़कंप!

बहराइच पुलिस का एक और बड़ा प्रहार, अपराधियों में मचा हड़कंप!
Bahraich

कांवड़ यात्रा को लेकर बहराइच में भारी वाहनों का रूट बदला, 28 अगस्त तक रहेगा डायवर्जन

कांवड़ यात्रा को लेकर बहराइच में भारी वाहनों का रूट बदला, 28 अगस्त तक रहेगा डायवर्जन
Bahraich

24 घंटे में लूट का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार

24 घंटे में लूट का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार

Comments

Loading comments...

Related News