नागदा जं. (राशिद खान)-सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सिमरोल स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सहायिकाओं का स्वागत कर उनके कार्यों के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में बतौर अतिथि लखन गुर्जर, मंडल अध्यक्ष, पिछड़ा मोर्चा नागदा एवं अध्यक्ष, लायन्स क्लब नागदा गोल्ड उपस्थित थे।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी केंद्र में आने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों को पेंसिल, कॉपी, कलर, रबर, शार्पनर एवं चॉकलेट वितरित की गई। उपहार एवं शैक्षणिक सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ ही आंगनवाड़ी सहायिकाओं के योगदान को सम्मान देना रहा।
इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान से जुड़े सदस्यों ने कहा कि बच्चों की मुस्कान ही सबसे बड़ी खुशी है। समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहयोग पहुंचाना और जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाना ही अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम के माध्यम से सेवा ही संकल्प, जनकल्याण ही लक्ष्य का संदेश दिया गया।


Loading comments...