गणपति उत्सव औंर आणे वाले उत्सव को लेकर निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में मोहला कमिटी शांतता समिती की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई
(रिपोर्ट : एडिटर जफर सिद्दीकी)
मुंबई :- गणपति उत्सव के मद्देनज़र निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में मोहल्ला कमिटी एवं शांतता समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों, शांतता समिति एवं मोहल्ला कमिटी के सम्माननीय सदस्यों तथा स्थानीय नागरिकों ने उपस्थित होकर गणपति उत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित, अनुशासित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अजय कुलकर्णी साहब ने उपस्थित समिति सदस्यों एवं नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि गणपति उत्सव हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है। उत्सव के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखना, यातायात नियमों का पालन करना, ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण रखना तथा सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने विशेष रूप से अफ़वाहों से सावधान रहने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली किसी भी भ्रामक, विवादित अथवा अपुष्ट जानकारी को बिना पुष्टि किए आगे साझा न किया जाए। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति, विवाद या समस्या सामने आने पर तत्काल पुलिस प्रशासन को इसकी जानकारी दी जाए, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।
बैठक में इस बात पर भी विशेष ज़ोर दिया गया कि गणपति उत्सव के दौरान भाईचारा, आपसी सम्मान और सामाजिक सलोखा कायम रहना बेहद ज़रूरी है। सभी धर्मों एवं समुदायों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मिल-जुलकर उत्सव मनाने तथा मुंबई की गंगा-जमुनी तहज़ीब और सामाजिक सद्भाव की परंपरा को और मजबूत करने की अपील की गई।
पुलिस प्रशासन की ओर से गणपति मंडलों के पदाधिकारियों एवं नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने, निर्धारित नियमों का पालन करने तथा किसी भी संवेदनशील परिस्थिति में स्वयं कानून हाथ में न लेने का संदेश दिया गया।
समाजसेवक लियाकत शेख ने कहा कि शांति, भाईचारा और सामाजिक एकता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अजय कुलकर्णी साहेब का एडिटर जफर सिद्दीकी एवं टीम ने किया सत्कार
तथा निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में उनकी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं एवं आगे के कार्यकाल के लिए नेक ख्वाहिशात पेश कीं।
इस मौके पर एडिटर जफर सिद्दीकी ने कहा कि पुलिस प्रशासन और नागरिकों के बीच बेहतर तालमेल, संवाद एवं आपसी सहयोग से ही क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकता है। शांतता समिति इसी संवाद और सामाजिक समन्वय का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
पुलिस अधिकारी एवं समिति सदस्यों की मौजूदगी
बैठक में पुलिस विभाग की ओर पो.नि. कांबळे, , ए पी आई माळी, पी एसआय धस, धाडगे मैडम, चव्हाण मॅडम, शेट्टे मॅडम,मिल शमसुद्दीन,राणे सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
वहीं मोहल्ला कमिटी एवं शांतता समिति की ओर से एडिटर जफर सिद्दीकी, लियाकत शेख, इरशाद काजी, संतोष दुबे, संजय जैन, जाकीर शेख, उस्मान खान लाला, साबिर शेख, नीलोफर काजी, जाहीदा शेख, सबीना शेख, मसर्रत जहां, ज्योति कांबळे, बालकिसन चावला, डॉ. राहुल, संगीता तिवारी, तबस्सुम खान, साजीदा शेख, पुष्पा, हर्बल देसाई, आरिफ शेख सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवं स्थानीय नागरिक मौजूद थे।
बैठक के अंत में मोहल्ला कमिटी एवं शांतता समिति की ओर से नागरिकों से अपील की गई कि गणपति उत्सव को शांति, सुरक्षा, अनुशासन और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं तथा पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करें।

Loading comments...