BREAKING
FAC News
Back

शिक्षक सभा युनियन की ओर से तनवीर सैय्यद और नियाज अली शेख का भव्य सत्कार

Tabish | | views
शिक्षक सभा युनियन की ओर से तनवीर सैय्यद और नियाज अली शेख का भव्य सत्कार

भारत नगर कैंपस में उर्दू एवं हिंदी विषय के रिक्त पदों को लेकर सकारात्मक पहल की सराहना


मुंबई : भारत नगर कैंपस में आज एच/ई वॉर्ड शिक्षक सभा के अध्यक्ष श्री सैय्यद तनवीर सैय्यद जाबीर एवं उपाध्यक्ष श्री नियाज अली शेख का शिक्षक सभा यूनियन की ओर से भव्य सत्कार किया गया।

उर्दू एवं हिंदी विषयों के रिक्त पदों को लेकर दोनों पदाधिकारियों ने नगरसेवक मा. अशरफ आज़मी साहब के साथ बैठक की थी। बैठक में शिक्षकों की समस्याओं एवं रिक्त पदों को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई और इस पहल में सफलता मिलने के उपलक्ष्य में भारत नगर कैंपस में उनका सम्मान किया गया।

इस अवसर पर भारत नगर की मुख्याध्यापिका शहनाज बिलाल मैडम, भारत नगर क्र. 3 के मुख्याध्यापक इमरान अहमद, मंझूर अहमद, B.K.C. क्र. 01 के प्रभारी रियाजुद्दीन सर, अय्याज अली सर, अय्यूब खान सर, साजिद खान सर, उबैद शेख सर, सैय्यद मुजाहिद सर, अल्ताफ सर, हसमत सर, मोहसिन सर, शफीक सर, कामिल उबैद सर, जुनैद अली सर तथा अन्सारी इमरान सर सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।

सभी उपस्थित शिक्षकों ने श्री सैय्यद तनवीर सैय्यद जाबीर एवं श्री नियाज अली शेख का सत्कार कर उन्हें मुबारकबाद दी तथा शिक्षा क्षेत्र में शिक्षकों और विद्यार्थियों के हित में उनके प्रयासों की सराहना की। साथ ही भविष्य में भी इसी तरह शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News