BREAKING
FAC News
Back

शिव शंभो मनी ट्रान्सफर पर गंभीर सवाल! मनी ट्रान्सफर की आड़ में ऑनलाइन जुए का कथित खेल? मजदूरों की मेहनत की कमाई दांव पर लगाने के आरोप; DN नगर पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

Tabish | | — views
शिव शंभो मनी ट्रान्सफर पर गंभीर सवाल!  मनी ट्रान्सफर की आड़ में ऑनलाइन जुए का कथित खेल? मजदूरों की मेहनत की कमाई दांव पर लगाने के आरोप; DN नगर पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

मुंबई। अंधेरी स्टेशन बस स्टॉप के पीछे, M.A. रोड स्थित Laram Centre के शॉप नंबर B/102 में संचालित “शिव शंभो मनी ट्रान्सफर ” को लेकर गंभीर शिकायतें और सवाल सामने आए हैं। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, यहां मनी ट्रान्सफर की आड़ में कथित तौर पर विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन जुआ गेम चलाए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं।

बताया जाता है कि यह प्रतिष्ठान DN नगर पुलिस स्टेशन की हद में पिछले कई वर्षों से संचालित हो रहा है।

स्थान अंधेरी स्टेशन के बस स्टॉप के पीछे और नागोरी चाय वाले के पीछे होने के कारण यहां आम लोगों और विशेष रूप से मजदूर वर्ग की आवाजाही बनी रहती है।

स्थानीय सूत्रों का दावा है कि कुछ लोग वीडियो गेम खेलने के नाम पर पैसे लगाते हैं और कथित ऑनलाइन गेम के माध्यम से अपनी मेहनत की कमाई गंवा रहे हैं। यदि इन आरोपों में सच्चाई है, तो यह सवाल गंभीर हो जाता है कि इतने वर्षों से चल रहे इस प्रतिष्ठान की गतिविधियों की संबंधित विभागों द्वारा नियमित जांच क्यों नहीं की गई?

स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि इस मामले को लेकर कई लोगों ने गोपनीय रूप से शिकायतें की हैं। हालांकि, इन शिकायतों की आधिकारिक पुष्टि और संबंधित दस्तावेजों की स्वतंत्र पुष्टि होना अभी बाकी है।

पुलिस से जांच की मांग

अब सवाल यह है कि क्या मुंबई पुलिस और DN नगर पुलिस इस मनी ट्रान्सफर की गतिविधियों की निष्पक्ष जांच करेगी? क्या वहां संचालित होने वाले कथित ऑनलाइन गेम वास्तव में वैध वीडियो गेम हैं या उनके जरिए पैसे लगाकर जुआ खेलाए जाने की व्यवस्था है?

यदि जांच में नियमों का उल्लंघन सा

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News