BREAKING
FAC News
Back

शिवाजीनगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज.,

Tabish | | — views
शिवाजीनगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज.,

मुंबई: शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन ने गोवंडी इलाके में हुई एक हिंसक झड़प के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों पर जान से मारने की नीयत से हमला करने का मामला दर्ज किया गया है।

यह घटना २५ सितंबर २०२६ को रात करीब ९:३० से ९:४५ बजे के बीच बैगणवाडी, गोवंडी स्थित ज्ञानसाधना स्कूल के पीछे घटित हुई।

शिकायतकर्ता शादाब अब्दुल कुद्दुस सिद्दीकी (उम्र २६ वर्ष) के घर के पास रहने वाले आरोपी (आरोपी नंबर ०१, उम्र २१ वर्ष) ने अपने घर की छत का पानी पाइप के जरिए शादाब के घर पर उड़ा दिया। जब शादाब के भाई जाहिद ने इस पर आपत्ति जताई और गाली-गलौज करने से मना किया, तो उनके बीच विवाद शुरू हो गया। बीच-बचाव के दौरान आरोपी के सिर पर दीवार लगने से वह मामूली रूप से घायल हो गया। इसी गुस्से में आकर उसने जाहिद को जान से मारने की धमकी दी।


चाकू से किया जानलेवा हमलाकुछ ही देर बाद, आरोपी नंबर ०१ अपने भाई (आरोपी नंबर ०२, उम्र २६ वर्ष) के साथ मिलकर दोबारा झगड़ा करने आया। दोनों भाइयों ने मिलकर जाहिद के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब शादाब का दूसरा भाई साकिब उन्हें समझाने और छुड़ाने के लिए बीच में आया, तो आरोपी नंबर ०२ ने जान से मारने के उद्देश्य से साकिब के पेट में चाकू घोंप दिया।

इसके बाद उसने साकिब के सिर पर भी वार करने की कोशिश की, जिसे रोकने के प्रयास में साकिब का बायां हाथ और कलाई गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बीच-बचाव करने आए शिकायतकर्ता शादाब के दाहिने हाथ पर भी चाकू से वार कर उसे घायल कर दिया गया।


शिकायतकर्ता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News