मुंबई:महाराष्ट्र की राजनीति से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शिवसेना (UBT) के प्रमुख उद्धव ठाकरे का प्रस्तावित विदेश दौरा अचानक रद्द कर दिया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उद्धव ठाकरे 20 सितंबर से 7 अक्टूबर तक विदेश दौरे पर जाने वाले थे।
क्यों रद्द हुआ दौरा?
सूत्रों का दावा है कि दिशा सालियान मामले में चल रही कानूनी अड़चनों और परिवार पर लगे मानहानि के दावों को लेकर कानूनी सलाहकारों से मशविरा किया गया था। विशेषज्ञों से मिली कानूनी सलाह के बाद ही ऐन वक्त पर इस दौरे को रद्द करने का फैसला लिया गया है।
आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
हालांकि, शिवसेना (UBT) या ठाकरे परिवार की ओर से इस संबंध में अभी तक कोई स्पष्ट बयान जारी नहीं किया गया है। राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज है, लेकिन दौरा रद्द होने के सटीक और असली कारणों को लेकर अभी भी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है

Loading comments...