BREAKING
FAC News
Back

श्रावस्ती में 1.469 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज

| | views
श्रावस्ती में 1.469 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज
श्रावस्ती में 1.469 किलो चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्जब्यूरो रिपोर्ट फरियाद अली / फाइट अगेंस्ट क्रिमिनलश्रावस्ती। अपराध एवं अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मल्हीपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 किलो 469 ग्राम अवैध चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक चन्द्रकेश सिंह एवं क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश, संदिग्ध व्यक्ति एवं वस्तुओं की जांच तथा अपराध नियंत्रण अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने राप्ती बैराज के निकट पुलिया नंबर-1 के पास घेराबंदी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 1 किलो 469 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जाबिर पुत्र मुकद्दम निवासी बढ़ईपुरवा थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती बताया। बरामदगी के आधार पर थाना मल्हीपुर में मुकदमा अपराध संख्या 94/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

How did you feel about this news?

Related News

Uttar Pradesh

रेलवे स्टेशन से गुमशुदा बच्चा पुलिस ने किया सकुशल बरामद

रेलवे स्टेशन से गुमशुदा बच्चा पुलिस ने किया सकुशल बरामद
Uttar Pradesh

बिजली की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, रंजीतपुर पावर हाउस का घेराव कर दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम

बिजली की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, रंजीतपुर पावर हाउस का घेराव कर दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम
Uttar Pradesh

बहराइच में पैर जबड़े में दबाकर खींच ले गया, बच्चा तड़पता रहा...चाचा चिल्लाते रह गए

बहराइच में पैर जबड़े में दबाकर खींच ले गया, बच्चा तड़पता रहा...चाचा चिल्लाते रह गए
Uttar Pradesh

भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भावपूर्ण श्रद्धांजलि
Uttar Pradesh

"बाइक पार्किंग को लेकर हुआ विवाद आरोपी ने निकाला तमंचा, चली गोली, युवक हुआ घायल! लेकिन फिर पुलिस ने चौबीस घंटे में माने जाने अपराधी का खेल खत्म कर दिया!"

"बाइक पार्किंग को लेकर हुआ विवाद आरोपी ने निकाला तमंचा, चली गोली, युवक हुआ घायल! लेकिन फिर पुलिस ने चौबीस घंटे में माने जाने अपराधी का खेल खत्म कर दिया!"
Uttar Pradesh

₹25 लाख कीमत के 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों के खिले चेहरे

₹25 लाख कीमत के 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों के खिले चेहरे
Uttar Pradesh

बहराइच में गूंजा हर-हर महादेव, सदियों पुराने शिव-पार्वती मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

बहराइच में गूंजा हर-हर महादेव, सदियों पुराने शिव-पार्वती मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
Uttar Pradesh

जब थाना बना सेवा का धाम! बड़े मंगलवार पर रानीपुर थाने में उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

जब थाना बना सेवा का धाम! बड़े मंगलवार पर रानीपुर थाने में उमड़ा जनसैलाब, हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद

Comments

Loading comments...

Related News