सिगरेट पीने के शौकीनों के लिए एक बुरी खबर है। अब सिगरेट पीना न सिर्फ सेहत के लिए नुकसानदेह होगा, बल्कि इसके लिए आपको अपनी जेब भी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी। देश की दिग्गज एफएमसीजी (FMCG) कंपनी ITC ने अपने कुछ चुनिंदा सिगरेट ब्रांड्स की अधिकतम खुदरा कीमत (MRP) में बढ़ोतरी कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई कीमतों वाले सिगरेट के पैकेट बाजार में भी पहुंचने शुरू हो गए हैं।क्लासिक कनेक्ट की कीमतों में करीब 10% का उछालकीमतों में हुई इस बढ़ोतरी का सीधा असर पॉपुलर ब्रांड्स पर पड़ा है। उदाहरण के लिए, ITC के Classic Connect के 20 सिगरेट वाले पैकेट की कीमत अब बढ़कर 428 रुपये हो गई है। आपको बता दें कि इससे पहले इस पैकेट की कीमत 390 रुपये थी। यानी कंपनी ने इस पैकेट के दाम में करीब 9.74 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।बाजार के जानकारों का मानना है कि इन चुनिंदा ब्रांड्स की कीमतें बढ़ने के बाद आने वाले दिनों में कंपनी के अन्य सिगरेट ब्रांड्स के दाम भी प्रभावित हो सकते हैं।
सिगरेट पीना अब आपकी जेब पर भी भारी पड़ेगा, ITC ने बढ़ाए कई ब्रांड्स के दाम
How did you feel about this news?

Loading comments...