BREAKING
FAC News
Back

सलाहुद्दीन अदीब "शम्स एजाज पत्रकारिता" पुरस्कार से सम्मानित

Tabish | | — views
सलाहुद्दीन अदीब "शम्स एजाज पत्रकारिता" पुरस्कार से सम्मानित

लियाकत शाह जलगांव.

जलगांव के अलफैज फाउंडेशन की ओर से 14 नवंबर को बज़्म-ए-उर्दू अदब के तत्वावधान में भुसावल के वरिष्ठ पत्रकार सलाहुद्दीन अदीब को प्रतिष्ठित "शम्स एजाज पत्रकारिता पुरस्कार" से सम्मानित किया गया.

जलगांव के इकरा कॉलेज में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें 11 हजार रुपये की नकद राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट किया गया.

समारोह की अध्यक्षता डॉ. अब्दुल करीम सालार ने की. इस अवसर पर डॉ. महताब आलम (भोपाल), उर्दू कारवां मुंबई के फरीद खान, एडवोकेट अकील, इस्माइल एजाज मलिक, माजिद मेमन, अजीज सालार, मुश्ताक सालार, डॉ. मूलचंद उदासी और प्रा. गयासुद्दीन उस्मानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

कार्यक्रम का संचालन इफ्तिखार अहमद, साबिर मुस्तफाबादी और प्राचार्य वकार शेख ने किया.

इस उपलब्धि पर पत्रकारिता और साहित्य जगत के लोगों ने खुशी जताते हुए सलाहुद्दीन अदीब को बधाई दी है.

फोटो कैप्शन: जलगांव में सलाहुद्दीन अदीब को "शम्स एजाज पत्रकारिता पुरस्कार" से सम्मानित करते हुए डॉ. अब्दुल करीम सालार, डॉ. महताब आलम डॉ. मूलचंद उदासी और अन्य.

How did you feel about this news?

Related News

Comments

Loading comments...

Related News