BREAKING
FAC News
Back

समृद्धि महामार्ग पर ‘लोहे का जाल’ बिछाकर लूटने वाली गैंग बेनकाब

Ravindra Nerkar | | views
समृद्धि महामार्ग पर ‘लोहे का जाल’ बिछाकर लूटने वाली गैंग बेनकाब

नाशिक ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 48 घंटे में 7 बदमाश गिरफ्तार, दो XUV-500 जब्त

नाशिक: समृद्धि महामार्ग पर वाहनों के आगे लोहे की वस्तु फेंककर उन्हें रोकने और यात्रियों से मारपीट कर लूटपाट करने वाले शातिर गिरोह का नाशिक ग्रामीण पुलिस ने महज 48 घंटे में पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने धाराशिव जिले में रातभर घेराबंदी के बाद एक साथ छापेमारी कर गिरोह के सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात में इस्तेमाल की गई दो महिंद्रा XUV-500 भी जब्त की गई हैं।   परिवार को पीटा, नकदी और आभूषण लूटे घटना 27 अगस्त की रात वावी पुलिस थाना क्षेत्र में समृद्धि महामार्ग के चैनल नंबर 542.1, मलढोण शिवार के पास हुई। छत्रपति संभाजीनगर निवासी शिकायतकर्ता अपने परिवार के साथ मारुति सुजुकी XL-6 कार से मुंबई की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनकी कार के पहिए के आगे लोहे की वस्तु फेंक दी। वस्तु से जोरदार टक्कर होने के बाद चालक ने कार रोक दी। तभी पीछे से आए करीब 11 से 12 बदमाशों ने परिवार पर हमला कर दिया और नकदी एवं आभूषण सहित कुल 18 लाख 9 हजार 500 रुपये का माल लूट लिया। आरोपियों ने पीछे से आने वाले अन्य वाहनों को भी रोका तथा उनमें बैठे यात्रियों को लकड़ी के डंडों से पीटकर नकदी छीन ली। इस मामले में वावी पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 339/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 310(2) में मामला दर्ज किया गया।

सीसीटीवी और तकनीकी जांच से धाराशिव तक पहुंची पुलिस           घटना की गंभीरता को देखते हुए नाशिक ग्रामीण पुलिस अधीक्षक डॉ. डी.एस. स्वामी, अपर पुलिस अधीक्षक विमला एम. और निफाड के उपविभागीय पुलिस अधिकारी कांतिलाल पाटील के मार्गदर्शन में अलग-अलग जांच टीमें गठित की गईं। पुलिस निरीक्षक दत्ता शिंदे, स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक राहुल मोरे तथा वावी पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक आशीष शेलके ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। समृद्धि महामार्ग और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग तथा तकनीकी साक्ष्यों की जांच में आरोपियों के तार धाराशिव जिले से जुड़े मिले। इसके बाद चार पुलिस टीमें धाराशिव रवाना की गईं। नाशिक ग्रामीण पुलिस ने धाराशिव स्थानीय अपराध शाखा, आरसीपी और क्यूआरटी की सहायता से रातभर निगरानी रखी और एक साथ कई ठिकानों पर छापेमारी कर सात आरोपियों को दबोच लिया। 👇🏻👇🏻सात आरोपी गिरफ्तार👇🏻👇🏻 1.नितीन उर्फ सुनील हिरामण शिंदे(34), खामकरवाडी, तहसील वाशी. 2.गोविंद शिवाजी पवार(19), लक्ष्मीपीढी, वाशी. 3.अशोक हिरामण शिंदे(37), खामकरवाडी, वाशी. 4.लखन भारत काळे(22), खामकरवाडी, वाशी. 5.अर्जुन व्यंकट पवार(55) येरमाळा, तहसील कळंब. 6.धनाजी अर्जुन पवार(22), येरमाळा, कळंब. 7.गोविंद उर्फ रामा व्यंकट पवार(50), उमरा, कळंब. ये सभी आरोपी धाराशिव जिले के निवासी हैं। पहले रेकी, फिर वाहन के आगे फेंकते थे लोहे की वस्तु। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपने फरार साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। आरोपी रात के समय महामार्ग पर पहुंचकर पहले वाहनों की रेकी करते थे। इसके बाद वाहन के पहिए के आगे लोहे की वस्तु फेंक देते थे। वाहन रुकते ही यात्रियों को घेरकर मारपीट करते और नकदी एवं आभूषण लूटकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई दो महिंद्रा XUV-500 कारें—MH-42-H-9976 और MH-42-K-1777—जब्त की हैं। अदालत ने गिरफ्तार आरोपियों को 8 सितंबर 2026 तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। सभी आरोपियों पर पहले से दर्ज हैं लूट और डकैती के कई मामले पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार गिरोह के कई सदस्य शातिर अपराधी हैं। उनके खिलाफ धाराशिव और सोलापुर जिलों के विभिन्न पुलिस थानों में डकैती, जबरन लूट, चोरी और महामार्ग पर वाहन चालकों को निशाना बनाने जैसे गंभीर अपराध पहले से दर्ज हैं। आपराधिक रिकॉर्ड के अनुसार: 👉🏻नितीन उर्फ सुनील हिरामण शिंदे पर येरमाळा, कळंब, अंबी और मंठा पुलिस थानों में कम-से-कम चार मामले दर्ज हैं। 👉🏻अशोक हिरामण शिंदे के खिलाफ अंबी, कळंब, येरमाळा और बेंबळी पुलिस थानों में पांच मामले दर्ज हैं। 👉🏻अर्जुन व्यंकट पवार पर येरमाळा, कळंब और मुरुड पुलिस थानों में तीन अपराध दर्ज हैं।           👉🏻लखन भारत काळे के खिलाफ वाशी पुलिस थाना तथा सोलापुर जिले में चार मामले दर्ज हैं।  👉🏻गोविंद उर्फ रामा व्यंकट पवार पर येरमाळा, कळंब और पांगरी पुलिस थानों में पांच मामले दर्ज हैं। 👉🏻गिरफ्तार गोविंद शिवाजी पवार और धनाजी अर्जुन पवार के नाम के सामने पूर्व अपराध का विवरण उपलब्ध नहीं कराया गया है। चार फरार आरोपियों का भी लंबा आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस ने फरार आरोपियों की भी पहचान की है। इनमें अर्जुन बालाजी शिंदे, अंकुश उर्फ अनिल बालाजी शिंदे, अशोक पोपट पवार और शंकर बजीनाथ काळे शामिल हैं। इनके खिलाफ नाशिक ग्रामीण, सोलापुर ग्रामीण, नांदेड, मुंबई के विक्रोली, सांताक्रूज तथा अन्य पुलिस थानों में कई गंभीर मामले दर्ज बताए गए हैं। इस कार्रवाई में धाराशिव स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक विनोद इज्जपवार, नाशिक ग्रामीण स्थानीय अपराध शाखा के सहायक पुलिस निरीक्षक नितीन रणदिवे, हेमंत फड, पुलिस उपनिरीक्षक सुदर्शन बोडके, वावी पुलिस थाने के पुलिस उपनिरीक्षक हनुमंत चव्हाण और प्रमोद सरोवर की प्रमुख भूमिका रही। पुलिसकर्मी सचिन जगताप, हेमंत गिलबिले, सचिन गवळी, चंद्रकांत निर्मल, श्रीकांत गारुळे, दीपक गुंजाळ, संदीप कडाळे, प्रदीप बहिरम, प्रवीण काकड, मयूर कांगे, ज्ञानेश्वर सानप, बाबा पवार, आबा पिसाळ, कैलास मालकर, किशोर बोडके, बालाजी कुंटेवाड, विश्वनाथ धारखळे और नितीन गांगुर्डे ने जांच एवं छापेमारी में योगदान दिया।विशेष जांच दल के पुलिसकर्मी विश्वनाथ काकड, समाधान बोराडे, उमेश खालकर, किरण पवार, कपिलेश्वर ढिकले, मंगेश गोसावी, प्रशांत सहाणे, सागर आरोटे और शाहाजी शिंदे भी कार्रवाई में शामिल रहे।धाराशिव स्थानीय अपराध शाखा के पुलिसकर्मी शौकत पठाण, बबन जाधव, दत्तात्रय राठोड, विनोद जानराव और जावेद काजी तथा धाराशिव की आरसीपी और क्यूआरटी टीम ने संयुक्त छापेमारी में सहयोग किया। पुलिस की टीमें फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में महामार्ग पर हुई लूटपाट की कुछ और वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

समृद्धि महामार्ग पर ‘लोहे का जाल’ बिछाकर लूटने वाली गैंग बेनकाब

How did you feel about this news?

Related News

Nashik

नशे के सौदागरों पर आधी रात को धावा: 67 हजार गोलियां, 1200 कफ सिरप जब्त; तीन गिरफ्तार, एक फरार

नशे के सौदागरों पर आधी रात को धावा: 67 हजार गोलियां, 1200 कफ सिरप जब्त; तीन गिरफ्तार, एक फरार
Nashik

मालेगांव में बाइक चोरों की ‘रफ्तार’ पर ब्रेक: 11 दोपहिया बरामद, ₹5.90 लाख का माल जब्त

मालेगांव में बाइक चोरों की ‘रफ्तार’ पर ब्रेक: 11 दोपहिया बरामद, ₹5.90 लाख का माल जब्त
Nashik

तिरंगे की शान, शहीदों को सलाम: नाशिक कलेक्ट्रेट में कलेक्टर आयुष प्रसाद ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

तिरंगे की शान, शहीदों को सलाम: नाशिक कलेक्ट्रेट में कलेक्टर आयुष प्रसाद ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
Nashik

त्र्यंबकेश्वर के तलेगांव में ‘नकली करेंसी’ का पर्दाफाश; तेलंगाना से नाशिक तक जुड़े तार

त्र्यंबकेश्वर के तलेगांव में ‘नकली करेंसी’ का पर्दाफाश; तेलंगाना से नाशिक तक जुड़े तार
Nashik

नाशिक ग्रामीण पुलिस का मालेगांव में ‘ऑलआउट’ एक्शन, 6 घंटे में 9 आरोपी गिरफ्तार

नाशिक ग्रामीण पुलिस का मालेगांव में ‘ऑलआउट’ एक्शन, 6 घंटे में 9 आरोपी गिरफ्तार
Nashik

नाशिक में 4 अक्टूबर तक धारा 163 लागू

नाशिक में 4 अक्टूबर तक धारा 163 लागू
Nashik

सिंहस्थ कुंभ -2027 की तैयारियों में अब नहीं चलेगी देरी, समय पर पूरे होंगे सभी विकास कार्य : मंत्री गिरीश महाजन

सिंहस्थ कुंभ -2027 की तैयारियों में अब नहीं चलेगी देरी, समय पर पूरे होंगे सभी विकास कार्य : मंत्री गिरीश महाजन
Nashik

खड्डों के कारण जान गंवाने वाले निलेश कोतकर के परिवार के साथ खड़ी हुई शिवसेना, प्रवीण तिदमे ने सौंपी ₹1 लाख की सहायता

खड्डों के कारण जान गंवाने वाले निलेश कोतकर के परिवार के साथ खड़ी हुई शिवसेना, प्रवीण तिदमे ने सौंपी ₹1 लाख की सहायता

Comments

Loading comments...

Related News