मुंबई: मुंबई पुलिस की नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत समता नगर पुलिस स्टेशन की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जाल बिछाकर करीब 7,97,000 रुपये मूल्य की प्रतिबंधित ड्रग्स मेफेड्रोन (MD) जब्त की है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक महिला आरोपी अभी भी फरार है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, समता नगर पुलिस स्टेशन को एक विश्वसनीय स्रोत से गुप्त सूचना मिली थी कि कांदिवली (पूर्व) के पोईसर स्थित बिहारी टेकड़ी, रमाशंकर चाल के पास कुछ लोग भारी मात्रा में ड्रग्स की बिक्री करने आने वाले हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने मौके पर छापेमारी की।
पुलिस को आता देख आरोपी माला हरिश्चंद्र राय और अविनाश मोहननाथ झा उर्फ लोटा घर की खिड़की से छत पर कूदकर भागने की कोशिश करने लगे। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान घर की तलाशी लेने पर एक महिला आरोपी, पूजा राय, घर की छत पर एक काले रंग का बैग छुपाते हुए पाई गई, जो बाद में पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई।
जब पुलिस ने उस बैग की तलाशी ली, तो उसमें से 239 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 7,97,000 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के पास से 5,00,000 रुपये नकद और एक वजन कांटा भी जब्त किया है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण (Technical Analysis) किया। जांच में पता चला कि आरोपी माला राय और अविनाश झा उर्फ

Loading comments...