BREAKING
FAC News
Back

संघ के स्वयं सेवकों के त्याग और समर्पण ने समय की धारा को मोड़ दिया: भवानजी

| | views
संघ के स्वयं सेवकों के त्याग और समर्पण ने समय की धारा को मोड़ दिया: भवानजी
,,,,,,,,,प्रसिद्धि पत्र,,,,,,,,,,,,, मुंबई: वरिष्ठ हिंदूवादी भाजपा नेता और मुंबई के पूर्व उप महापौर बाबू भाई भवानजी ने कहा है कि सौ साल की लंबी यात्रा में आर एस एस पर अनेक संकट आए लेकिन स्वयं सेवकों के त्याग, बलिदान, समर्पण,सेवा भावना और देशभक्ति ने समय की धारा को मोड़ दिया और आज यह संगठन देश का नीति निर्माता बन गया। आज एक बयान में भवानजी ने कहा कि सौ साल की यात्रा में संघ पर सरकार ने तीन बार प्रतिबंध लगाया लेकिन वही सरकार आज उसी संघ डाक टिकट और सिक्का जारी कर रही है। उन्होंने कहा कि इसका श्रेय संघ के समर्पित मार्गदर्शकों और स्वयं सेवकों को जाता है।  उन्होंने कहा कि संघ राष्ट्रवाद की पाठशाला है। यहां जो भी प्रवेश लेता है। उसे नियमित शाखा जाना पड़ता है। योग-व्यायाम, बौद्धिक, गणगीत, अमृत विचार आदि प्रतिदिन होते हैं। यही चीजे संघ के स्वयंसेवक को देशभक्ति से जोड़ती हैं और वह देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत हो उठता है। भवानजी ने कहा कि संघ के स्वयं सेवक देश के लिए पूरी तरह से समर्पित होकर काम करते हैं। क्योंकि राष्ट्र सर्वोपरी है। उसी से सभी का वजूद है। देश पर जब भी समस्याएं आई हैं आरएसएस ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया है। संघ के स्वयंसेवक मदद के लिए हर जगह पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के समय संघ का प्रत्येक स्वयंसेवक स्वप्रेरणा से सेवा कार्य के लिए जुट गया था। स्वयंसेवक बस्तियों में भोजन और राशन पहुंचा रहे थे। सेवा भारती के माध्यम से पूरे देश में करोड़ों लोगों की मदद की गई। स्वयंसेवक प्रवासी मजदूरों की चिंता कर रहे थे, उन्हें दवा पहुंचाना, जलपान कराना और साथ ही दूरदराज से निकले प्रवासी मजदूरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम किया। संघ के स्वयंसेवकों को कोई निर्देश नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि जिस दिन देश के सभी लोग संघ के विचार आत्मसात कर लेंगे उसी दिन भारत दुनिया की महाशक्ति बन जाएगा।

How did you feel about this news?

Related News

National

पेट्रोल का शगुन 111

पेट्रोल का शगुन 111
National

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही
National

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………
National

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………
National

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………
National

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………
National

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………
National

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

Comments

Loading comments...

Related News