BREAKING
FAC News
Back

संगठित हों असंगठित कामगार…वर्षा गायकवाड़ का आह्वान

| | views
संगठित हों असंगठित कामगार…वर्षा गायकवाड़ का आह्वान
संगठित हों असंगठित कामगार…वर्षा गायकवाड़ का आह्वान….. मुंबई…असंगठित कामगारों को अपनी विभिन्न मांगों को पूरा करने के लिए उन्हें संगठित होना पड़ेगा। मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्थित कांग्रेस कार्यालय के मुरली देवड़ा हाल में आयोजित इस कार्यक्रम में यह आह्वान मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष एवं सांसद वर्षाताई गायकवाड़ ने किया है। मुंबई प्रदेश असंगठित कामगार व कर्मचारी कांग्रेस (KCC) मुंबई द्वारा आयोजित मार्गदर्शन कार्यक्रम में यह विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के झंडे के नीचे फेरीवाले, घरेलू कामगार, छोटी-मोटी फैक्ट्रियों में काम करने वाले तथा अन्य कहीं काम करने वाले कामगारों को संगठित होने की आवश्यकता है। वे जब संगठित होकर एक जुट में अपनी आवाज उठाएंगे, तभी उनको न्याय मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज कामगारों को कम वेतन दिया जाता है, जो कि कामगार कानून का उलंघन है। जब वे सरकार के पास न्याय मांगने जाते हैं तो उन्हें उचित न्याय भी नहीं मिलता। इसलिए आप को एक जुट होना ही पड़ेगा। जब तक आप एक जुट नहीं होंगे। न्याय मिलना मुश्किल है। `कामा अस्पतालकर्मियों को तीन महीने से वेतन नहीं।’ इस अवसर पर (KCC) की अध्यक्षा एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वाली नीता महाडीक ने कांट्रेक्ट पर काम करने वाले कामा अस्पताल के कर्मचारियों की व्यथा व सुनाई। उन्होंने कहा कि वहां के कर्मचारियों को पिछले 3 महीने से वेतन नहीं दिया गया और न ही उनके पीएफ काटे गए। जब कर्मचारी वेतन की बात करते हैं तो उन्हें कहा जाता है कि कल से काम पर मत जाओ। ठेंगे पर मारे जा रहे हैं कामगारों के कानून। इस अवसर पर कांग्रेस नेता एवं (KCC,) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल गणाचार्य ने कहा कि मुंबई तथा महाराष्ट्र में असंगठित कामगारों के लिए बनाए गए नियम कायदे कानून को ठेंगा दिखाया जाता है। असंगठित कामगारों को कभी भी नौकरी से निकाल दिया जाता है। लाइसेंस होते हुए भी फेरीवालों को मनपा तथा पुलिस कभी भी परेशान करती है। असंगठित कामगारों को कांग्रेस के झंडे के नीचे लाकर उन्हें न्याय दिलाने का काम (KCC) कर रही है। इसलिए मैं सभी असंगठित कामगारों को आवाहन करता हूं कि वे कांग्रेस से जुड़े और न्याय के अधिकारी बनें। इस अवसर पर के सी सी की मुंबई कार्याध्यक्ष आदर्श निकालजे, अनुराधा कासेकर, पूर्व नगरसेविका एवं मुंबई महिला कांग्रेस अध्यक्ष अजंता यादव, राकेश पावसकर, दक्षिण मुंबई अध्यक्ष सलीम खान, पूर्व नगरसेवक बबलू खान आदि ने अपना विचार व्यक्त किया ।

How did you feel about this news?

Related News

National

पेट्रोल का शगुन 111

पेट्रोल का शगुन 111
National

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही

ईरान ने बदले की कसम खाई, खाड़ी के देशों में मचाई तबाही
National

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………

न्यू पनवेल की झुग्गी बस्ती में आग लगने से एलपीजी विस्फोट, रेलवे ट्रैक के पास स्थित 5 झुग्गियां जलकर खाक हो गईं………
National

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………

वन विभाग और पुलिस ने जुहू स्थित एक घर में अवैध रूप से रखे गए मगरमच्छ और कछुए को बचाया; वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत एक व्यक्ति पर मामला दर्ज किया गया………
National

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………

भांडुप वेडिंग हॉल में लिफ्ट तीसरी मंजिल से तहखाने में गिरी, कई लोग घायल; लापरवाही का आरोप………
National

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………

आरएके मार्ग पुलिस ने वाडाला में मुफ्त एसआरए फ्लैट अवैध रूप से हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों के इस्तेमाल के मामले में 2 एफआईआर दर्ज कीं………
National

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………

तलसारी पुलिस ने लगभग 3 किलो गांजा के जखीरे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया, उन पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया………
National

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

🗞️ ACB की बड़ी कार्रवाई: BMC के दो अधिकारियों पर रिश्वत मांगने का मामला दर्ज………

Comments

Loading comments...

Related News